न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट की मार : ढाई रुपये तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है आज की कीमत

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2019-20 के लिए संसद में आम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये सेस और 1 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 11:09:11

बजट की मार : ढाई रुपये तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है आज की कीमत

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2019-20 के लिए संसद में आम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये सेस और 1 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। जिसके बाद आज से पेट्रोल 2.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की आशंका बढ़ गई है। देश की अधिकांश परिवहन व्यवस्था डीजल चालित वाहनों पर निर्भर है। डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को अब पेट्रोल की मद में ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने दावा किया था कि इस बढ़ोतरी से सरकार खजाने को 28,000 करोड़ की आय होगी।

देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की क्या है नई कीमतें

दिल्ली

सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में 5 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 70 रुपये 91 पैसे थी। आज पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 72 रुपये 96 पैसे प्रतिलीटर हो गई है।

दिल्ली में 5 जुलाई को डीजल की कीमतें 64 रुपये 33 पैसे प्रति लीटर थी। बढ़ोतरी के बाद अब डीजल की कीमतें 66 रुपये 69 पैसे हो गई है।

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 78 रुपये 57 पैसे प्रति लीटर हो गई है। 5 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 76 रुपये 15 पैसे थी।

डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। मुंबई में अब डीजल 69 रुपये 90 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। शुक्रवार को डीजल की कीमत 67 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर थी।

कोलकाता

बजट में सेस लगाने की घोषणा के बाद कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 75 रुपये 15 पैसे प्रति लीटर हो गई है। बढ़ोतरी से पहले यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर थी। डीजल के दाम की बात करें तो अब एक लीटर डीजल की कीमत 68 रुपये 59 पैसे हो गई है, इससे पहले डीजल की कीमत 66 रुपये 23 पैसे थी।

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी लोगों को महंगाई का डंक लगा है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 75 रुपये 76 पैसे हो गई है। 5 जुलाई को ये कीमत 73 रुपये 19 पैसे थी। डीजल के मूल्य भी बढ़े हैं। चेन्नई में एक लीटर डीजल अब 70 रुपये 48 पैसे में मिल रहा है, जबकि बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 67 रुपये 96 पैसे थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह