न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा : ट्रक में रखकर ले जा रहा था JCB, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 86,500 रुपये का चालान

संबलपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ललित मोहन बेहरा ने कहा कि जादव को अनधिकृत व्यक्ति से ड्राइव कराने के लिए 5000, बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 5000, ओवरलोडिंग के लिए 56000, सीमा क्षेत्र से बड़ा सामान ले जाने के लिए 20000 रु. का जुर्माना लगाया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Sep 2019 8:35:52

ओडिशा : ट्रक में रखकर ले जा रहा था JCB, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 86,500 रुपये का चालान

देश में 1 सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू होने के बाद वाहन चालकों की मुसीबत हो गई है। इससे यातायात नियमों के लिए प्रति लापरवाही भारी पड़ रही है। इस एक्ट के तहत देश में यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना (Penalty) लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी रकम का जुर्माना सामने आया है, जो अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना साबित हो सकता है। ओडिशा के संबलपुर जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद एक ट्रक ड्राइवर पर पिछले हफ्ते 86,500 रु. का जुर्माना लगा। ट्रक ड्राइवर अशोक जादव पर 3 सितंबर को जुर्माना लगाया गया था। लेकिन, शनिवार शाम को चालान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

संबलपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ललित मोहन बेहरा ने कहा कि जादव को अनधिकृत व्यक्ति से ड्राइव कराने के लिए 5000, बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 5000, ओवरलोडिंग के लिए 56000, सीमा क्षेत्र से बड़ा सामान ले जाने के लिए 20000 रु. का जुर्माना लगाया था। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर NL01 G1470 है, जो नगालैंड का है। जुर्माने की रकम पहले 86,500 रुपये थी लेकिन ट्रक ड्राइवर के कुछ दस्तावेज पेश करने के बाद इसे 70 हजार रुपये पर तय कर दिया गया। ट्रक ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रहा था। रास्ते में संभलपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) ने पकड़े जाने पर ट्रक ड्राइवर पर भारी जुर्माना लगा दिया। ट्रक नगालैंड स्थित एक कंपनी बीएलए इंफ्रास्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का है। ट्रक में जेसीबी मशीन थी।

बता दे, ओडिशा उन कुछ राज्यों में से एक है, जिन्होंने 1 सितंबर से संशोधित मोटर वाहन कानून लागू किया है। कानून के लागू होने के पहले चार दिनों में 88 लाख रु। से ज्यादा का संग्रह किया जा चुका है। पिछले हफ्ते भी भुवनेश्वर में एक ऑटो-रिक्शा चालक पर 47,500 रु. जुर्माना लगाया गया था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा समेत कई जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

new motor vehicle act,traffic rules,heavy fines,odisha,truck driver,jcb machine,news,news in hindi

अगर चप्‍पल या सैंडल पहनकर चलाया दोपहिया वाहन तो कटेगा चालान

अगर आप चप्‍पल या सैंडल पहनकर दोपहिया वाहन चलाते है तो ट्रैफिक नियमों के अनुसार पकड़े जाने पर आपको 1000 रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। साथ ही साथ यदि आप दोबारा चप्पल पहनकर बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 15 दिनों की जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह नियम चालक की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है क्योंकि विभाग का मानना है कि इससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद कुछ स्थानों पर चप्पल पहन कर दोपहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों के भी चालान काटे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत