न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : ओडिशा ने बढ़ाई लॉकडाउन की मियाद, अब 30 अप्रैल तक बंद

संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने में अभी 6 दिन बाकी है लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 1:35:45

कोरोना : ओडिशा ने बढ़ाई लॉकडाउन की मियाद, अब 30 अप्रैल तक बंद

संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने में अभी 6 दिन बाकी है लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। ओडिशा पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को राज्य की कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के साथ केन्द्र सरकार से भी लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए सिफारिश की गई है।

पीएम मोदी से करी ये अपील

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच फैसला लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस वजह से हमने 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का विस्तार करने का फैसला लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हम भारत सरकार से 30 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन का विस्तार करने की सिफारिश करेंगे। इसके अलावा हम केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक एयरलाइन और रेलवे सेवाएं शुरू नहीं करने का भी अनुरोध करेंगे। इसके साथ ही 17 जून तक राज्य के सभी शिक्षानुष्ठान बंद रखने को भी कैबिनेट निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट बैठक में नौ प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसमें कोरोना से मुकाबला करने के लिए भविष्य की रणनीति को लेकर प्रस्ताव, आपातकालीन कोष कानून में संशोधन के लिए प्रस्ताव, 1 लाख परीक्षण कीट संग्रह करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी, महामारी कानून में संशोधन जैसे प्रस्ताव कैबिनेट में पारित हुए हैं।

बाहर फंसे लोगों को लेकर सरकार फ्रिकमंद

बाहर फंसे लोगों पर सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे ओडिशा के लोगों को लेकर सरकार फ्रिकमंद है। उनकी भलाई के लिए हम संबंधित राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। ओडिशा उन सभी लोगों का ध्यान रखेगा, जो फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी विशेष उपाय करेगी। सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की कि कोरोन वायरस मानवजाति पर सदी का सबसे बड़ा खतरा है। जीवन कभी भी एक जैसा नहीं होगा। हम सभी को इसे समझना चाहिए और इसका साहसपूर्वक सामना करना चाहिए।

बता दे, देश में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा ओडिशा सरकार ने ही किया था। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने पूरे प्रदेश में जहां से भी कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं, उस इलाके को तुरन्त सील कर दिया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में अभी तक सामूहिक संक्रमण जैसी स्थिति सामने नहीं आयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर