न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Odd-Even Formula : नोएडा से वाहन लेकर आए शख्स पर लगा 4000 रुपये का जुर्माना, कहा- मुझे पता नहीं

दिल्ली के आईटीओ में पुलिस ने नोएडा से आई कार चालक पर जुर्माना लगाया है। उधर वाहन चालक का कहना है कि वह नोएडा में रहता है उसे इस बात का जानकारी नहीं थी कि ऑड-ईवन आज से ही लागू है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 10:24:03

Delhi Odd-Even Formula : नोएडा से वाहन लेकर आए शख्स पर लगा 4000 रुपये का जुर्माना, कहा- मुझे पता नहीं

दिल्ली में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने आज से ऑड-ईवन योजना शुरू की है। ये तीसरी बार है जब दिल्ली में इस योजना को चालू किया गया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि लोग इतना प्रचार-प्रसार होने के बाद भी इस नियम के बारे में ठीक से जान नहीं पाए हैं। दिल्ली के आईटीओ में पुलिस ने नोएडा से आई कार चालक पर जुर्माना लगाया है। उधर वाहन चालक का कहना है कि वह नोएडा में रहता है उसे इस बात का जानकारी नहीं थी कि ऑड-ईवन आज से ही लागू है।

आपको बता दें कि ऑड-ईवन नियम के दौरान दिल्ली में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी नियम लागू है। ये नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू होगा। आज ईवन तारीख़ है और आज सिर्फ़ ईवन नंबर की निजी गाड़ियां ही सड़कों पर चलेंगी। 4 तारीख होने की वजह से सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ 2,4,6,8,0 वाली गाड़ियां दौड़ेंगी। वैसे ही ऑड तारीख़ों को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी यानी जिनके नंबर के अंत में 1,3,5,7 और 9 हो। ख़ास बात यह है कि इस बार सीएनजी गाड़ियों को भी इस दायरे में लाया गया है, जिन्हें पिछली बार छूट दी गई थी। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस बार 4 से 15 नवंबर के बीच लागू ऑड-ईवन नियम को तोड़ने पर 4000 रुपये का चालान देना होगा। यह जानना जरूरी है कि ऑड-ईवन नियम तोड़ने पर एक बार चालान काटे जाने के बाद भी अगर दोबारा उस वाहन को नियम तोड़ते पाया गया, तो फिर से जुर्माना देना होगा। गाड़ी को जब्त नहीं किया जाएगा और जुर्माना लेकर गाड़ी लौटा दी जाएगी। ये साफ है कि एक बार नियम तोड़ने पर, चालान कट जाने के बाद वाहन को सड़क पर नहीं चला सकेंगे। आप नज़दीकी पार्किंग में अपने वाहन को खड़ा कर सकते हैं।

हालाकि केजरीवाल सरकार ने दोपहिया वाहनों, महिलाओं और इमरजेंसी वाहनों को ऑड-ईवन से छूट दी गई है। ऑड-ईवन के दायरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी रहेंगे। रविवार के दिन ऑड-ईवन लागू नहीं होगा। ऑड-ईवन के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार दो हज़ार अतिरिक्त बसें चला रही हैं। दिल्ली मेट्रो भी रोज़ाना 61 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। ओला-उबर ने भी सर्ज प्राइसिंग से राहत देने का एलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी ऑड-ईवन नियम लागू होगा। ऐसे में देश की राजधानी में अन्य राज्यों के वाहनों को ऑड-ईवन के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार विज्ञापन की मदद लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत