न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 900 पार, रेल सर्विस पर लगाई रोक

भारत की तरह ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 4:10:55

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 900 पार, रेल सर्विस पर लगाई रोक

दुनिया में कोई भी ऐसा देश नहीं है जो कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच गया हो। आपको बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) आज दुनिया के 195 से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस वायरस से 3,80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। सोमवार का दिन पूरी दुनिया में 41,332 नए मामले सामने आए है वहीं, दुनिया भर में 1875 लोगों की मौत भी हो गयी। बता दें कि कोरोना से संक्रमित 12000 से ज्यादा लोगों की हालत अब भी नाजुक है और वे सभी इंटेंसिव केयर (ICU) में भर्ती हैं। भारत की बात करे तो संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अबतक देश में 500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए है। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए थे। इसमें अकेले मुंबई में 15 केस पॉजिटिव पाए गए थे। महाराष्ट्र में अब तक 101 और केरल में 95 केस सामने आए हैं।

भारत की तरह ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार दोपहर तक पाकिस्तान में कोरोना के 900 से अधिक पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। जबकि 7 की मौत हो गई है। इनमें से सबसे अधिक मामले सिंध प्रांत से हैं, यहां पर 394 केस सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब, इस्लामाबाद और बलूचिस्तान में भी केस सामने आए हैं। भारत की तरह ही वहां पर भी अब रेल सर्विस को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को पाकिस्तान सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, रेल सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पड़ोसी मुल्क ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेन पर रोक लगा दी है।

इमरान ने किया इनकार तो राज्यों ने लागू किया लॉकडाउन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिनों देश को संबोधित करते हुए कहा था कि वह पूरे मुल्क को लॉकडाउन नहीं कर सकते हैं। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान में 25% के करीब आबादी गरीबी रेखा से नीचे है, ऐसे में अगर लॉकडाउन होता है तो लोगों को खाना खाने में दिक्कते आएंगी। अगर लॉकडाउन किया गया तो ये लोग कोरोना वायरस से भले ही बच जाएं, भूख से नहीं बच सकेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। खान ने साफ कहा है कि पाकिस्तान क्षमता नहीं है कि लॉकडाउन लगाकर एक दिन के लिए पूरे देश को घर पर खाना दिया जा सके।

लेकिन जब प्रांतों में मामले बढ़े तो प्रांतीय सरकारों ने अपने स्तर पर लॉकडाउन को लागू किया। अभी तक सिंध और पंजाब सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, जिसके कारण इमरान सरकार के साथ उनकी ठनी हुई है। इस दौरान लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर