न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना कार्ड के निकाल सकेंगे ATM से पैसा, ये बैंके दे रही है सुविधा

बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा भारतीय स्टेट बैंक सहित कुछ बैंकों ने शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jun 2019 5:57:28

बिना कार्ड के निकाल सकेंगे ATM से पैसा, ये बैंके दे रही है सुविधा

बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा भारतीय स्टेट बैंक सहित कुछ बैंकों ने शुरू कर दी है। बिना कार्ड के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मोबाइल बैंकिंग और लाइफ स्टाइल एप योनो (यू ओनली नीड वन) के जरिए यह ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि एसबीआई के तमाम एटीएम में कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा है। अभी तक सिर्फ 16,500 ऐसे एसबीआई एटीएम हैं जहां लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। कार्डलेस ट्रांजैक्शन के जरिए एक दिन में एसबीआई एटीएम से सिर्फ 20 हजार रुपए ही निकाले जा सकते हैं। वहीं, एक बार में मिनिमम 500 रुपए और मैक्सिमम 10 हजार रुपए ही इस तरीके से निकाले जा सकते हैं। लोगों को यह सुविधा काफी पसंद आ रही है।

ऐसे कर सकते हैं पैसे विड्रॉल

- एप डाउनलोड करने के बाद नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से लॉगिन करें

- एप के अलावा एसबीआई योनो की वेबसाइट के जरिए भी कैश विड्रॉल प्रोसेस स्टार्ट किया जा सकता है। यहां टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन होता है

- इसके बाद आपको 6 डिजिट ट्रांजैक्शन बनाना होगा और इसे योनो एप में इंटर करना होगा

- इसके बाद 6 अंकों का रेफरेंस नंबर एसएमएस के माध्यम आएगा इसे एटीएएम में इंटर करना होगा। इस रेफरेंस नंबर की वैधता 30 मिनट की होगी। इसके अंदर ही एटीएम से पैसे निकालने होते हैं।

cardless transaction,atm machine,atm,atm card,debit card,credit card,news,news in hindi

ICICI बैंक में भी है कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा

ICICI बैंक में एसबीआई की तरह कार्डलेस ट्रांजैक्शन करने के लिए किसी एप कि जरूरत नहीं है। इस बैंक के ग्राहक सीधे एटीएम जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ वही ग्राहक उठा पाएंगे जिनके पास ICICI बैंक में सेविंग अकाउंट नहीं है। एक बार में अधिकतम 10 हजार और एक दिन में सिर्फ 20 हजार रुपए इस तरीके से निकाले जा सकेंगे। महीने में 25 हजार से ज्यादा इस तरीके से पैसे नहीं निकाले जा सकेंगे। हर ट्रांजैक्शन के लिए 25 रुपए भी लगेंगे।

कैसे ले पाएंगे इस सुविधा का लाभ

सबसे पहले ICICI बैंक की वेबसाइट पर नेट बैंकिंग के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद यहां कार्डलेस ट्रांजैक्शन स्टार्ट करना होगा। कार्डलेस ट्रांजैक्शन स्टार्ट करने से पहले यूजर्स जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं उनका नाम, मोबाइल नंबर यहां बेनिफिशियरी के रूप में एड करना होगा। इसके बाद इस बेनिफिशियरी को पैसे भेजने के बाद बाद आपको चार डिजिट का एक नंबर मिलेगा। इसी के साथ उस व्यक्ति को भी 6 डिजिट का एक नंबर एसएमएस के जरिए मिलेगा। इन दोनों नंबर्स को एटीएम में इंटर कर वह व्यक्ति पैसे निकाल सकेंगे।

cardless transaction,atm machine,atm,atm card,debit card,credit card,news,news in hindi

एक्सिस बैंक में कैसे निकाल पाएंगे कार्डलेस तरीके से पैसे

एक्सिस बैंक में पैसे निकालने का तरीका ICICI बैंक के ही समान है। इसमें भी पहले बेनिफिशियरी एड करना होता है और इसके बाद उनके नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने होते हैं। इस सुविधा का लाभ ऐसे बच्चों के लिए काफी सुविधाजनक होगा जिनके पास सेविंग बैंक अकाउंट नहीं है।

एक्सिस बैंक में भी एक बार में अधिकतम 10 हजार और एक महीने में 25 हजार रुपए अधिकतम इस तरीके से निकाले जा सकेंगे। हर ट्रांजैक्शन के लिए 25 रुपए भी भेजने वाले के एकाउंट से कटेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत