न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam में जांच की मांग, ममता बोलीं - अन्य बैंक भी इस घोटाले में शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के हजारों करोड़ रुपयों के घोटाले की जांच की मांग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Feb 2018 7:10:06

PNB Scam में जांच की मांग, ममता बोलीं - अन्य बैंक भी इस घोटाले में शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के हजारों करोड़ रुपयों के घोटाले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में अन्य बैंक भी शामिल है जिनके प्रमुखों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का संरक्षण हासिल है। एक एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "हम सब कुछ जानते हैं। सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक नहीं, बल्कि अन्य बैंक और बैंकों के प्रमुख भी हैं जिनको संरक्षण मिल रहा है। यह पता लगाना जरूरी है कि ये संरक्षण देनेवाले कौन हैं। उनको कौन संरक्षण दे रहा है?"

बता दे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने रविवार को एक ट्वीट किया था जिसमे लिखा था कि ‘नोटबंदी के दौरान बहुत बड़ा धन शोधन हुआ। इसमें और बैंक शामिल हैं। पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।’ अपने ट्वीट को दोहराते हुए बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि विमुद्रीकरण के एक साल पहले ही धोखाधड़ी तेज हो गई थी।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि नोटबंदी के एक साल पहले ही इसकी योजना बन गई थी। बड़ौदा बैंक, केनरा बैंक और अन्य बैंकों में मुझे मालूम है कि संदेहास्पद तरीके से लोगों की भर्ती की गई। इसके दस्तावेज उपलब्ध हैं। साक्ष्य झूठ नहीं बोलते। इसलिए मैं बड़ी-बड़ी बातें करने वालों और सिर्फ भाषण देने वालों पर भरोसा नहीं करती।"

इससे पहले बनर्जी ने 11,300 करोड़ रुपये की पीएनबी बैंक धोखाधड़ी की पूरी जांच करवाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जब तक लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक वह केंद्र सरकार का पीछा नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने केंद्र पर वित्तीय समाधान व जमा बीमा (एफआरडीआई) विधेयक के जरिये बैंकों में जमा लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने वित्तमंत्री को सख्त पत्र लिखा है।

त्रिपु़रा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को संपन्न हुए मतदान पर ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र कभी बिक नहीं सकता और न ही कोई राजनीतिक दल बलपूर्वक जीत हासिल कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत