न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : अभी तक नहीं हो पाया डेढ़ साल पहले पपला गुर्जर से मिले 32 लाख रुपए का खुलासा

पुलिस उन 32 लाख रुपए का कोई खुलासा नहीं कर सकी है। जो पपला से बरामद हुए थे। बताया जा रहा है कि यह राज खुलने के बाद और बहुत से चेहरों से नकाब हट जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 5:09:02

अलवर : अभी तक नहीं हो पाया डेढ़ साल पहले पपला गुर्जर से मिले 32 लाख रुपए का खुलासा

कुख्यात गैंगेस्टर पपला गुर्जर के पास डेढ़ साल पहले मिले 32 लाख रुपए का राज अभी तक दबा हुआ है। जबकि, पपला गुर्जर को 6 सिंतबर 2019 के दिन AK 47 जैसे हथियारों से फायरिंग कर बहरोड़ थाने से भगा कर ले जाने वाले ज्यादातर बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। केवल एक अपराधी फरार है। इसके बावजूद पुलिस उन 32 लाख रुपए का कोई खुलासा नहीं कर सकी है। जो पपला से बरामद हुए थे। बताया जा रहा है कि यह राज खुलने के बाद और बहुत से चेहरों से नकाब हट जाएगा। जिस तरह हाल में सुधीर नाम के कांस्टेबल को पपला के साथ घपला करने में सस्पेंड किया गया है।

पुलिस में पपला का घपला

जिस तरह पुलिस में भी पपला का घपला सामने आने के बाद भिवाड़ी एसपी ने नीमराणा के एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। ठीक उसी प्रकार यह 32 लाख रुपए की रकम का खुलासा होने पर बहरोड़ में बड़ी खलबली मच सकती है। जिसे पुलिस अभी दबा कर बैठी है। जबकि, 6 सितंबर 2019 को पपला गुर्जर को थाने से भगा कर ले जाने वाले ज्यादातर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसा कतई संभव नहीं है कि बदमाशों के जरिए पुलिस ने अब तक यह पता नहीं किया हो कि पपला के पास मिले 32 लाख रुपए कहां से आए थे?

नोटों की खेप का खेल

एक ही रात में गाड़ी में 32 लाख रुपए की रकम मिलने का खुलासा नहीं किए जाने के पीछे के खेल को समझा जा सकता है। यह वसूली की रकम है और हिस्सेदारी का खेल हो सकता है। वसूली कराने से लेकर और बंटवारे के इस अपराध में कुछ चौकाने वाले नाम भी उजागर हो सकते हैं। जितना इस रकम का खुलासा करने में देरी होगी। उतने ही ज्यादा सवाल खड़े होना लाजिमी है।

महाराष्ट्र तक पहुंचती रही रकम

पुलिस के अधिकारी इतना भी मान रहे हैं कि पपला अपने साथ 12 लाख रुपए लेकर फरार हुआ था। जिससे खुद का खर्च चला रहा था। फिर तो पपला को पकड़ते समय भी उसके पास नकदी हो सकती है। लेकिन, उसका भी खुलासा नहीं किया है। पुलिस के आला अधिकारी बार-बार अनुसंधान जारी होने का जिक्र करके टरकाते रहे हैं। अब तो खुद पपला सामने आ गया। कम से कम यह तो पता लगना चाहिए कि आखिरी 32 लाख रुपए कहां से लाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय