न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हिंसा के बाद अब रोजमर्रा के सामान को तरस रहे लोग, 200 रुपये लीटर पहुंचे दूध के दाम

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब लोगों के सामने एक नई परेशानी आ गई है। हिंसा की वजह से अब खाने के सामान की कमी होती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 10:27:44

दिल्ली में हिंसा के बाद अब रोजमर्रा के सामान को तरस रहे लोग, 200 रुपये लीटर पहुंचे दूध के दाम

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब लोगों के सामने एक नई परेशानी आ गई है। हिंसा की वजह से अब खाने के सामान की कमी होती जा रही है। इसकी वजह से जरूरी चीजों के रेट आसमान छूने लगे हैं। दूध की बात करें तो यह 200 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। लोगों के घर में रखी सब्जी, आटा, दाल खत्म होने लगे हैं और आसपास कहीं कुछ मिल भी नहीं रहा।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पिछले 72 घंटों से स्थिति खराब है। दुकानें जला दी गई हैं या लूट ली गई हैं। रेहड़ी-पटरीवालों का सामान भी लूट लिया गया है, कुछ डर की वजह से घर से नहीं निकल रहे। ऐसे में लोगों के लिए आटा, दूध, सब्जी ला पाना नामुमकिन सा हो चला है।

चांदबाग में रहनेवाले मुबारक हुसैन का कहना है कि लोग घरों में कैद हैं और जरूरी चीजों के लिए परेशान हो रहे हैं। दूध और सब्जी ढूंढ पाना तो सबसे मुश्किल है। सामान देखने लोग यमुना विहार तक गए, लेकिन वहां भी कुछ नहीं है। लोग शाहदरा जाने से बच रहे हैं, क्योंकि ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। कुछ जगहों पर जहां दूध मिल रहा है वह 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पास के खजूरी में रहनेवाले नवीन सिंह का कहना है कि वहां भी स्थिति ऐसी ही है। दूध, ब्रेड जैसी रोज की चीजें लेने के लिए जूझना पड़ रहा है।

यमुना विहार में रहनेवाले एक शख्स ने बताया कि उनके इलाके में भी हालात ऐसे ही हैं। दूध तय रेट से कहीं ज्यादा पर मिल रहा है। किराना दुकान वाले उन्हें ही सामान दे पा रहे हैं जिन्हें वे लोग जानते हैं, क्योंकि उनके पास भी स्टॉक लिमिटेड है। सीलमपुर, कबीरनगर में लोग मिलकर हालात को सामान्य करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कुछ ने मजदूर वर्ग को खिलाने के लिए भंडारा तक किया है।

बता दे, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा और उपद्रव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 तक पहुंच गई है। हिंसा में 56 पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शीर्ष पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हालात फिलहाल शांतिपूर्ण और नियंत्रण में बने हुए हैं। पुलिस का फ्लैगमार्च फिलहाल जारी रहेगा। हिंसा प्रभावित इलाके में बुधवार को आईबी के एक कर्मचारी का शव नाले से बरामद किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) ने बुधवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा मामले में अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 18 एफआईआर दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन