न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैकर्स की मदद से उत्तर कोरिया ने चुराए करोड़ों डॉलर, बढ़ाएगा परमाणु हथियार

उत्तर कोरिया हमेशा से परमाणु कार्यक्रम को दमखम के साथ चलाता रहा हैं और अब इसके लिए वह हैकर्स की मदद से चोरी कर रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 5:01:46

हैकर्स की मदद से उत्तर कोरिया ने चुराए करोड़ों डॉलर, बढ़ाएगा परमाणु हथियार

उत्तर कोरिया को अपने तानाशाही और अड़ियल रवैये के लिए जाना जाता हैं जो कि दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में शामिल होने की चाह रखता हैं। इसके लिए उत्तर कोरिया हमेशा से परमाणु कार्यक्रम को दमखम के साथ चलाता रहा हैं और अब इसके लिए वह हैकर्स की मदद से चोरी कर रहा हैं। इसको लेकर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई थी जिसके अनुसार परमाणु कार्यक्रम को वित्तपोषित करने के लिए उत्तर कोरियाई हैकरों ने पिछले साल अरबों रुपये चुराए।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग पर आरोप लगाया गया है कि उत्तर कोरिया अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने और परमाणु हथियारों को बढ़ाने के लिए हैकिंग का सहारा लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरियाई हैकर्स ने हैकिंग कर के 2020 में 316.4 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 21,86,70,90,000 रुपये रुपये चुराए हैं। यूएन रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि नॉर्थ कोरिया के हैकर्स फिशिंग अभियान चला रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर सीएनएन के साथ इस गोपनीय दस्तावेज के कुछ अंश साझा किए थे। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी रकम चोरी करने वाला एक अनाम देश है, जो संभवत: उत्तर कोरिया ही है। उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल ऑफ एक्सपर्ट्स की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक के बाद भी वह लगातार हथियार बढ़ाने पर लगा है।

इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय हैकिंग की बड़ी घटनाओं में उत्तर कोरियाई हैकर्स का नाम आता रहा है। किम की हैकर सेना ने उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में रह रहे करीब एक हजार लोगों के निजी डेटा में सेंध लगाकर इसे लीक कर दिया था। हैकरों ने दक्षिण कोरिया की सरकारी पुनर्वास एजेंसी के कंप्यूटर में सेंध लगाकर यह चोरी की। एक रिपोर्ट के अनुसार हैकरों ने सरकारी कंप्यूटर में सेंध लगाकर उत्तर कोरिया के 997 लोगों के नाम, जन्मतिथि और उनके पते चुरा लिए। एकीकरण मंत्रालय ने बताया था कि इतने बड़े पैमाने पर उत्तर कोरिया के लोगों के निजी डेटा चोरी का यह पहला मामला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती