न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को लेकर दो अलग-अलग अफवाह, एक में मौत तो दूसरी में बीच पर होने का दावा

दक्षिण कोरिया की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हार्ट सर्जरी के बाद किम स्वस्थ है और रिजॉर्ट में धूम रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 10:46:43

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को लेकर दो अलग-अलग अफवाह, एक में मौत तो दूसरी में बीच पर होने का दावा

उत्तर कोरियाई के तानाशाह शासक किम जोंग-उन (36 साल) के सेहत को लेकर अलग-अलग अटकलें लगनी तब शुरू हुईं जब वो उत्तर कोरिया के सबसे बड़े नेता और अपने दादा किम-इल सुंग के जन्मदिन 15 अप्रैल को होने वाले जलसे में शामिल नहीं हुए. शनिवार को एक बार फिर किम उत्तर कोरिया के सैन्य स्थापना दिवस के मौक़े पर दिखाई नहीं पड़े. ऐसे में अब शनिवार देर रात हॉन्गकॉन्ग के एक चैनल ने अपनी रिपोर्ट में किम की मौत की बात कही। तो वहीं, दक्षिण कोरिया की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हार्ट सर्जरी के बाद किम स्वस्थ है और रिजॉर्ट में धूम रहा है।

kim jong un,kim jong un health,kim jong train,kim jong kim jong satellite images,kim jong death,kim jong un death,north korea,news,news in hindi

चीन में किम की मौत की बात कही

बीजिंग से संचालित हॉन्गकॉन्ग के एचकेएसटीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग की मौत हो चुकी है। वहीं, इंटरनेशन बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चीनी मैसेजिंग ऐप वीबो पर किम की मौत की खबर का पोस्ट वायरल हो रहा है। एक अन्य रिपोर्ट में बीजिंग के सूत्रों ने कहा कि किम के हार्ट में स्टेंट डालने का ऑपरेशन गलत हो गया, क्योंकि एक सर्जन के हाथ कांप रहे थे।

kim jong un,kim jong un health,kim jong train,kim jong kim jong satellite images,kim jong death,kim jong un death,north korea,news,news in hindi

किम के रिजॉर्ट बीच पर होने का भी दावा

दक्षिण कोरिया की एक मीडिया रिपोर्ट में अलग बात कही गई। ऑस्ट्रेलिया के चैनल 7 ने भी इसे पब्लिश किया। इसके मुताबिक, किम अपने लग्जरी बीच रिजॉर्ट पर है। वह अपनी निजी ट्रेन और बेहद चुनिंदा स्टाफ के साथ रिजॉर्ट पहुंचा। उसे वहां कई लोगों ने टहलते देखा। वॉशिंगटन स्थित नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए किम जोंग की स्पेशल ट्रेन को उत्तर कोरिया के एक रिजॉर्ट के बाहर देखा गया है। मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट '38 नॉर्थ' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 21 और 23 अप्रैल को वोन्सान के लीडरशिप स्टेशन पर किम जोंग की ट्रेन स्पॉट हुई है। दरअसल, प्योंगयांग में तानाशाह के कुछ करीबी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उसने कुछ दिन के लिए राजधानी छोड़ने का फैसला किया।

हालाकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि ट्रेन की मौजूदगी से यह पता नहीं चल पाया है कि किम जोंग-उन कहां हैं और न ही उनकी सेहत के बारे में कुछ जानकारी मिली है। लेकिन इतना ज़रूर पता चलता है कि वो देश के बेहद ख़ास पूर्वी तटीय इलाक़े में हैं।

बता दें कि दुनियाभर की मीडिया रिपोर्ट्स में किम जोंग की खराब सेहत को लेकर काफी पहले से दावा किया जा रहा है। किम जोंग को आखिरी बार 12 अप्रैल को देखा गया था और तभी से उनकी खराब सेहत को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ