महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, 3 लोग गिरफ्तार, बरामद किया एलईडी टीवी और अन्य सामान

By: Pinki Thu, 06 June 2019 3:37:26

महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, 3 लोग गिरफ्तार, बरामद किया एलईडी टीवी और अन्य सामान

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) के नोएडा स्थित मकान में हुई चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किया गया एलईडी टीवी और अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल, बाबू उर्फ सहाबुद्दीन और इकलाख को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए तीन इनवर्टर, नौ बैटरियां, लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर आदि बरामद किए। धोनी ने यह मकान किराए पर दिया हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने सेक्टर 104 स्थित मकान से मई में घरेलू सामान चोरी किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मकान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का है, जिसे उन्होंने विक्रम सिंह नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से सेक्टर 45 में रहने वाले राजीव कुमार नामक व्यक्ति के घर से चोरी हुआ सामान भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com