न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली को स्लिप डिस्क नहीं, नर्व प्रॉब्‍लम है - BCCI

थकान और चोट के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्रे के लिए काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 2:03:40

विराट कोहली को स्लिप डिस्क नहीं, नर्व प्रॉब्‍लम है - BCCI

थकान और चोट के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्रे के लिए काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे। विराट कोहली इन दिनों स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कोहली मुंबई में हिंदूजा अस्‍पताल में जांच के लिए गए थे। डॉक्‍टरों ने उन्‍हें इंग्‍लैंड में काउंटी नहीं खेलने की सलाह दी है। बता दे, आईपीएल के बाद कोहली काउंटी खेलने जाने वाले थे। इसके बाद वे आयरलैंड दौरे और फिर इंग्लैड दौरे में टीम इंडिया के साथ होते।

गर्दन में मोच है और उन्हें स्लिप डिस्क नहीं हुआ

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी गर्दन में मोच है और उन्हें स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, ''विराट के साथ थकान का मसला है लेकिन यह कार्यभार प्रबंधन की बात है। स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। हम उनके कार्यभार पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ''हम देख रहे हैं कि काउंटी सत्र में उन पर ज्यादा भार नहीं पड़े। वह दो चार दिवसीय मैच खेलेंगे लेकिन 50 ओवरों वाले रायल लंदन कप के पांच मैच नहीं खेलेंगे।

स्लिप डिस्क के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा, ''विराट ने कल ही सरकार के फिटनेस चैलेंज के तहत अपना फिटनेस वीडियो डाला है और वह वीडियो कल ही बनाया गया है। कोहली को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस मुहिम 'हम फिट तो इंडिया फिट' में टैग किया था। इसके जवाब में कोहली ने जिम में वर्जिश करते हुए अपना फिटनेस वीडियो डाला था।

यह पूछने पर कि वह खार के एक अस्पताल में रीढ की हड्डी के डाक्टर के पास क्यों गए थे, अधिकारी ने कहा, ''विराट को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में गर्दन में मोच आई थी। दर्द कम हो गया था लेकिन वह एहतियात के तौर पर चेक अप के लिये गया था। कोहली ने जून 2017 से अब तक नौ टेस्ट, 29 वनडे और नौ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा इस सत्र में आईपीएल के 14 मैच भी उन्होंने खेले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान