न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का दावा हो सकता है झूठा, पाकिस्तान का कोई F-16 लड़ाकू विमान गायब नहीं : रिपोर्ट

भारत का फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 11:38:09

भारत का दावा हो सकता है झूठा, पाकिस्तान का कोई F-16 लड़ाकू विमान गायब नहीं : रिपोर्ट

अमेरिकी न्यूज़ पब्लिकेशन 'फॉरेन पॉलिसी' ने गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में अनाम अमेरिकी रक्षाधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि भारत का फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। पब्लिकेशन ने कहा "हालात की सीधी जानकारी रखने वाले अमेरिका दो वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने 'फॉरेन पॉलिसी' को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की, और कोई भी विमान गायब नहीं पाया गया।" पत्रिका 'फॉरेन पॉलिसी' के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को खुद पाकिस्तान आकर एफ-16 विमानों की गिनती कर लेने की पेशकश की थी, जैसा इस सैन्य बिक्री समझौते की शर्तों में दर्ज था। 'फॉरेन पॉलिसी' की लारा सैलिगमैन के मुताबिक, "पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की अमेरिका द्वारा की गई गिनती में सभी विमान मौजूद पाए गए, जो भारत के उस दावे से पूरी तरह विरोधाभासी है कि उसने फरवरी में हुए संघर्ष में एक लड़ाकू विमान मार गिराया था।" एक अनाम अधिकारी के हवाले से कहा गया, "गिनती पूरी हो गई है, और सभी विमान मौजूद हैं।" 'फॉरेन पॉलिसी' के मुताबिक, "मुमकिन है कि संघर्ष के दौरान मिग-21 बाइसन में सवार (अभिनंदन) वर्धमान ने पाकिस्तानी एफ-16 पर निशाना लॉक कर लिया हो, मिसाइल दागी भी हो, और उन्हें वास्तव में लगता हो कि उनका निशाना अचूक रहा लेकिन पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई गिनती भारत के पक्ष पर शक पैदा करती है और संकेत देती है कि भारतीय अधिकारियों ने संभवतः अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस दिन की घटनाओं के बारे में गुमराह किया।"

क्या कहा था भारत ने

भारत सरकार ने कहा था कि 27 फरवरी (पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकवादी ट्रेनिंग कैम्प पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले से अगले दिन) को एक हवाई संघर्ष में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने उस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान के विमान पर भी हमला हुआ, और उन्हें इजेक्ट करना पड़ा था। अभिनंदन वर्धमान नियंत्रण रेखा के पार जाकर उतरे, और तीन दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे और फिर उन्हें भारत को लौटाया गया।

भारतीय वायुसेना ने सबूत के तौर पर दिखाए थे AMRAAM मिसाइल के टुकड़े

28 फरवरी को सबूत के तौर पर भारतीय वायुसेना ने AMRAAM मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे, जिन्हें पाकिस्तानी एफ-16 विमान से दागा जाता है। लेकिन उससे इस बात के कोई सबूत नहीं मिलते कि अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था, जैसा भारत सरकार और भारतीय वायुसेना बार-बार दावा करती रहीं।

यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान कुछ ही दिन में शुरू होने जा रहा है। विपक्षी दलों ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में बालाकोट पर किए गए हवाई हमले को अपने प्रचार भाषणों में इस्तेमाल करने का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य शीर्ष नेताओं पर लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत