न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैबिनेट विस्तार: नीतीश हुए खफा बोले मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर बात ही नहीं हुई थी

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में जेडीयू को जगह ना मिलने पर पार्टी का दर्द सामने आ गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Sep 2017 4:13:04

कैबिनेट विस्तार: नीतीश हुए खफा बोले मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर बात ही नहीं हुई थी

गौरतलब है कि जुलाई में ही नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में आए हैं. ऐसे में वह इन बातों को लेकर लालू प्रसाद यादव के निशाने पर रहते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के भी किसी नेता को जगह नहीं दी गई है. इसको लेकर शिवसेना की नाराजगी की खबरें आईं थीं. शिवसेना ने शपथग्रहण समारोह का भी बहिष्कार किया.

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में जेडीयू को जगह ना मिलने पर पार्टी का दर्द सामने आ गया है. जेडीयू सांसद और प्रवक्ता केसी त्यागी ने बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल ना किए जाने से हम लोग निराश नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद थी कि जिस ढंग से बिहार में बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रहे हैं, उसी तरीके से केंद्र में भी जेडीयू के लोगों को शामिल किया जाएगा.

हमें कैबिनेट विस्तार में जगह क्यों नहीं दी गई इसका जवाब तो बीजेपी नेता ही दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि आगे होने वाले मंत्रिमंडल में उम्मीद करते हैं बीजेपी इस बात का ध्यान रखेगी और बिहार की तर्ज पर केंद्र में भी जेडीयू को अपना सहयोगी बनाएगी.

आपको बता दें कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी गठबंधन के बाद मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार जेडीयू के दो नेताओं को जगह देने के कयास लगाए जा रहे थे, जिनमें एक को कैबिनेट और एक को राज्य मंत्री का दर्जा देने की अटकलें थी. रविवार को आयोजित शपथग्रहण समारोह में कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इस फेरबदल में बीजेपी के सहयोगी दलों जेडीयू और शिवसेना से किसी को शामिल नहीं किया गया.

इस मुद्दे को लेकर नीतीश के पुराने सहयोगी लगातार हमला बोल रहे हैं.लेकिन जदयू के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट में जदयू में शामिल नहीं होने के पीछे शिवसेना और एआईडीएमके जैसी सहयोगी पार्टियों की अंदरुनी डिफरेंसेस है.

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत