न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

EVM पर उठे सभी सवालों को नीतीश कुमार ने बताया फर्ज़ी , कहा - हारने वाले दल यही कहते हैं, जीत NDA की ही होगी

इसी बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 May 2019 2:49:50

EVM पर उठे सभी सवालों को नीतीश कुमार ने बताया फर्ज़ी , कहा - हारने वाले दल यही कहते हैं, जीत NDA की ही होगी

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर विपक्षी दल एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है। एग्जिट पोल के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश ने कहा कि देश भर में हुए एग्जिट पोल का कोई भी परिणाम आए, लेकिन जीत NDA की होगी। नीतीश कुमार ने ईवीएम का बचाव करते हुए कहा है कि ईवीएम पर सभी सवाल फर्ज़ी (बोगस) हैं।

नीतीश कुमार ने कहा, "ईवीएम पर सारे सवाल फर्ज़ी (बोगस) हैं। इवीएम के आने से ही चुनावों में पारदर्शिता आई है। इसकी तकनीक पर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं और चुनाव आयोग से उनके जवाब भी मिले हैं। जो दल हारने लगते हैं वो कहते ही हैं कि चुनाव में खामी है। ये नई बात नहीं है।"

तेजस्वी यादव को वोट डालना चाहिए था : नितीश कुमार

तेजस्वी यादव के वोट नहीं देने पर नीतीश ने कहा कि उनको वोट डालना चाहिए था। उन्होंने पूछा कि जब आपको वोट ही नहीं डालना था तो आपने चुनाव प्रचार क्‍यों किया था, संविधान के साथ क्या इंसाफ़ किया? नीतीश कुमार ने तेजस्‍वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने संविधान की मर्यादा नहीं निभाई ऐसे में आपको इस विषय पर सफ़ाई देनी चाहिए। नीतीश ने बंगाल में जारी हिंसा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बंगाल से हिंसा की जो ख़बरें आ रही हैं, उसे देख कर लगता है कि वहां विचित्र हालात हैं। बात बंगाल की हो या फिर देश के किसी भी हिस्से की हर किसी को वोट डालने का हक़ है।

स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। ऐसे में विपक्षी दलों के नेता स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पिछले एक-दो दिनों में कई नेताओं स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ का दावा करते हुए इसकी शिकायत की है। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करने की भी अपील की है। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाज़ीपुर, चंदौली कन्नौज और हाजीपुर जैसी जगहों पर ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम पर गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा किया।

प्रियंका गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील

कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने ईवीएम मशीन पर निगरानी रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। सोमवार को एक ऑडियो जारी कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा, 'आपलोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।' उन्होंने कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।' कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी कहा कि सरकार ने एग्जिट पोल के आंकड़े पहले ही मंगा लिये थे। इन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का पूरा इंतजाम कर रखा है।

प्रियंका गांधी के अलावा राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने भी स्ट्रॉन्ग रूम (जहां वोटिंग के बाद ईवीएम रखे गए हैं) पर निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है।

वहीं चुनाव आयोग ने मंगलवार को विपक्षी दलों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ''गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए वो सही नहीं हैं। जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।''

बीजेपी ने भी इसे विपक्ष की हताशा करार दिया। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''ये हार तय देखकर ऐसा कर रहे हैं। मोदी को गाली देते देते अब चुनाव आयोग और ईवीएम को गाली देने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तो अपना फ़ैसला दे दिया है। प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग ने बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस और बाकी पार्टियों को कम से कम प्रणब दा की बात सुननी चाहिए।''

आयोग ने डुमरियागंज के मामले पर कहा है कि ईवीएम सुरक्षित हैं। आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें डीएम और एसपी ने समझा दिया। मामला सुलझ गया है। वहीं झांसी के बारे में कहा कि ईवीएम राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की उपस्थिति में उचित सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत हैं। कोई समस्या नहीं।

इसके साथ ही साथ ही चुनाव आयोग ने कहा, 'ईवीएम और वीवीपैट को उम्मीदवारों के सामने ठीक से सील किया गया और उनकी वीडियोग्राफी भी हुई। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहां पर केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। उम्मीदवारों को स्ट्रॉंगरूम की एक बार निगरानी रखने की अनुमति दी गई है और उनके एक प्रतिनिधि को हर वक्त वहां रहने की मंजूरी है। आरोप बेबुनियाद हैं।

राजनीतिक दलों का दावा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि देशभर के स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास ईवीएम की बरामदगी हो रही है। ट्रकों और निजी वाहनों में ईवीएम पकड़ी जा रही है। ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है? कब, क्यों, कौन और किसलिए इन्हें ले जा रहा है? क्या यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है? चुनाव आयोग को अतिशीघ्र स्पष्ट करना चाहिए।''

आरजेडी ने कहा ''अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फ़िराक़ में थी उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जबाब नहीं है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल।''

तेजस्वी यादव ने कहा, ''एग्ज़िट से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। इसे ख़ारिज करें। हम जीत रहे है। स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।''

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''झांसी, मेरठ, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, सारण, हर जगह मतगणना केंद्रों पर मशीने बदली जा रही है।लेकिन चुनाव आयोग और तथाकथित-मीडिया मोदी के सामने नतमस्तक, आंखों पर पट्टी बांधे घुटनों के बल बैठा है।। जनता ने मोदी के ख़िलाफ़ वोट दिया है उसे मीडिया और चुनाव आयोग मिलकर बदल रहे हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत