न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 रुपये में डीजल और 55 रुपये में मिलेगा पेट्रोल : नितिन गडकरी

इथेनॉल लकड़ी उत्पाद और कचरे से उत्पादित किया जाएगा। डीजल 50 रुपये और पेट्रोल 55 रुपये में उपलब्ध होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Sep 2018 7:47:54

50 रुपये में डीजल और 55 रुपये में मिलेगा पेट्रोल : नितिन गडकरी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने बुलाया था। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने भारत बंद के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आने को कहा था। जिसके बाद जनता दल सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, (एनसीपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी), राष्ट्रीय लोक दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) उन विपक्षी पाटिर्यों में रहे, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बंद के दौरान दोनों पार्टियों ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ोतरी को लेकर एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक अहम बयान दिया है जिसके मुताबिक जल्द ही देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आ जाएगी। गडकरी ने ये बातें छत्तीसगढ़ दौरे पर दुर्ग में कहीं। गडकरी ने कहा, "पेट्रोलियम मंत्रालय देश में 5 इथेनॉल निर्माण प्लांट लगाने जा रहा है। इथेनॉल लकड़ी उत्पाद और कचरे से उत्पादित किया जाएगा। डीजल 50 रुपये और पेट्रोल 55 रुपये में उपलब्ध होगा।" गौरतलब है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इन दिनों खूब आलोचना झेल रही है।

छत्तीसगढ़ बन सकता है देश का जैव ईंधन केंद्र

- गडकरी ने आज दुर्ग जिले के चरौदा नगर में कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए जैव ईंधन का बड़ा केन्द्र बन सकता है।
- गडकरी ने बताया कि नागपुर में लगभग एक हजार ट्रेक्टर जैव ईंधन से चल रहे हैं। आज आवश्यकता जैव ईंधन के क्षेत्र में अनुसंधान करने की है।
- उन्होंने कहा कि हमने अभी पेट्रोल में एथनॉल मिलाकर वाहन चलाने का सफल प्रयोग किया है, इसे और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।
- गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर बहुत अच्छी है। यहां चावल, गेहूं, दालें और गन्ना का उत्पादन प्रचुर मात्रा में है, लेकिन राज्य जैव ईंधन के रूप में भी आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में उत्पादित जेट्रोफा जैव ईंधन का इस्तेमाल पहली जैव ईंधन वाली उड़ान में किया गया, यह विमान देहरादून से दिल्ली पहुंचा।
- गडकरी ने कहा कि हम आठ लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल और डीज़ल आयात कर रहे हैं और इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है। मैं पिछले 15 सालों से कह रहा हूं कि देश के किसान, आदिवासी और वनवासी एथनॉल, मेथनॉल, जैव ईंधन का उत्पादन कर सकते हैं और विमान उड़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोलियम मंत्रालय पांच एथनॉल संयंत्र स्थापित कर रहा है, जहां एथनॉल का उत्पादन धान के भूसे, गेहूं के भूसे, बांस और गन्ना से किया जाएगा।
- केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले चार बरसों में छत्तीसगढ़ सरकार को सडक निर्माण के लिए लगभग 35 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, अब सड़कों के लिए और 40 हजार करोड रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ सहित तीन नए राज्य बनाए थे, इनमें छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत