न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्मला सीतारमण बनीं देश की पहली महिला वित्त मंत्री, जानिए उनके बारे में सबकुछ

निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री होंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2019 3:50:47

निर्मला सीतारमण बनीं देश की पहली महिला वित्त मंत्री, जानिए उनके बारे में सबकुछ

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री होंगी। भारतीय राजनीति के इतिहास में निर्मला सीतारमण पहली महिला हैं जिन्हें पूर्ण रूप से वित्त मंत्रालय (फाइनेंस मिनिस्ट्री) की जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सीतारमण रक्षा मंत्री रहीं। हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ वक्त के लिए वित्त मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय अपने पास रखे थे। इंदिरा गांधी के पास फाइनेंस मिनिस्ट्री का कार्यभार 1970-71 के बीच रहा। लेकिन 5 वर्षों के लिए अब निर्मला सीतारमण के पास फुल टाइम वित्त मंत्रालय रहेगा। वित्त मंत्रालय के अलावा सीतारमण को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय संभालने की भी जिम्मेदारी मोदी सरकार 2 में मिली है। निर्मला सीतारमण उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने राजनीति में बेहद कम समय में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने कड़ी चुनौतियों का सामना किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जोर-शोर से राफेल विमान डील का मुद्दा उठाया था। कई बार सदन में तो कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रक्षा मंत्री को घेरने की कोशिश की गई। लेकिन मजबूत इरादों वाली निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का डटकर सामना किया। उन्होंने हर मौके पर विपक्ष को सरकार की ओर से माकूल जवाब दिया।

nirmala sitharaman,finance minister,modi cabinet,modi minister,bjp,narendra modi,news,news in hindi

व्यक्तिगत जीवन

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। निर्मला सीतारमण के पिता भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। जिस कारण उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। निर्मला ने तमिलनाडु से सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की हैं और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से एम। फिल किया। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने BBC की विश्व सेव आमीन में भी कार्य कर चुकी हैं। उनकी शादी डॉक्टर पराकाला प्रभाकर से हुई। दोनों की मुलाकात जेएनयू में ही हुई थी। डॉक्टर प्रभाकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की और निर्मला सीतारमण उन्हीं के साथ लंदन में रहने लगीं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक खबर के मुताबिक, इस दौरान निर्मला सीतारमण ने लंदन के एक होम स्टोर में बतौर सेल्सगर्ल भी काम किया। इसके बाद उन्होंने PricewaterhouseCoopers में सीनियर मैनेजर का पद संभाला।

दोनों की शादी को लेकर भी दिलचस्प किस्सा है। दरअसल उनके पति डॉ परकाल प्रभाकर और निर्मला सीतारमण दोनों ही पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक साथ पढाई कर चुके हैं। वही से प्यार शादी में बदल गई। अभी उनकी एक पुत्री हैं। शादी के बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए थे, फिर पुत्री के जन्म के बाद वे भारत वापस आ गए और हैदराबाद में बस गए।

nirmala sitharaman,finance minister,modi cabinet,modi minister,bjp,narendra modi,news,news in hindi

राजनीतिक जीवन

बीजेपी में शामिल होने से पहले वो 2003 से 2005 तक नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) की सदस्य रही थीं। साल 2006 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। इसके बाद साल 2007 में उनके पति परकाल प्रभाकर ने चीरंजीवी के पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी की प्रवक्ता के रूप में बेहतरीन काम किया और अक्सर टीवी चैनलों पर पार्टी के लिए वो मजबूती से खड़ी नजर आईं। इसके बाद 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। फिर 2016 में वो राज्यसभा सांसद बनीं।

इसके बाद जब 2014 में बीजेपी की सरकार बनी तो निर्मला सीतारमण को साल 2016 में 26 मई को स्वतंत्र चार्ज के तहत मिनिस्टर ऑफ स्टेट का पद दिया गया। इसके बाद उन्हें वाणिज्य और उद्योग और कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। इसके बाद इन्हें साल 2017 में पीएम मोदी के कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक रक्षा मंत्रालय सौंपा गया। 3 सितंबर 2017 को सीतारमण ने रक्षा मंत्री के तौर पर शपक्ष ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत