न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू ने बेटे की शादी में कराया नींबू-मिर्ची से डेकोरेशन, देख मेहमान भी रह गए दंग

हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आवास के मुख्यद्वार पर भी नींबू-मिर्ची टांगी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 3:26:49

लालू ने बेटे की शादी में कराया नींबू-मिर्ची से डेकोरेशन, देख मेहमान भी रह गए दंग

बुरी नजर से बचने के लिए अक्सर लोग अपनी दुकानों और घरों के बाहर नींबू-मिर्ची बांधकर लटका देते हैं। मान्यता है कि नींबू-मिर्ची के बांधने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। वहीं पढ़े-लिखे हुए लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन तब क्या हो जब पढ़े-लिखे मंत्री के घर आपको यह नजारा देखने को मिल जाए..? जी हां, हम बात कर रहे है नेता लालू प्रसाद यादव की। हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आवास के मुख्यद्वार पर भी नींबू-मिर्ची टांगी गई है। और सुनिए, यहां एक नींबू या चंद मिर्च में बात नहीं बनी। नजर से बचने के लिए नेताजी के घर के पूरे द्वार को ही नींबू मिर्च से सजा दिया गया।

lalu yadav,tej pratap yadav,nimbu mirchi decoration

कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके घर आने वाली नई-नवेली बहू को बुरी नजर से बचाया जा सके। गौरतलब हो लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी होने जा रही है। शादी की तारीख 12 मई है। इसलिए पूरे घर को फूलों से सजाया गया है जबकि घर के मुख्यद्वार को नींबू-मिर्ची से सजाया गया है। है न ताज्जुब करने वाली बात। आपकी जानकारी के लिए बता दें लालू प्रसाद का घर 10 सर्कुलर रोड स्थित है। आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की परेशनी नहीं हो, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन हर आने वाले मेहमान की नजर जब नीबू-मिर्ची पर पड़ती है तो उनके रिएक्शन भी गजब के मिल रहे हैं। ऐसे में लालू के घर नींबू-मिर्ची मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब इन्हें सजाया ही ऐसे ढंग से गया है कि वह भी आकर्षक लग रहा है। फूलों के साथ-साथ जगह-जगह नींबू-मिर्ची... शादी की तैयारियों में आवास को सजाने-संवारने में लगे मजदूर टोकरी में नींबू- मिर्ची लेकर लगाते दिखे। गौरतलब हो चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को तीन दिन की पैरोल पर पटना पहुंचे हैं और शादी की तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं। उन्हें कोर्ट से भी छह सप्ताह की जमानत मिल गई है। बता दें लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्य राय से हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत