न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर : अलगाववादियों के घरों पर छापेमारी, मीरवाइज उमर फारूक के घर से मिला पाकिस्तान हॉटलाइन सैटअप!

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हवाला के जरिए अलगाववादियों को कथित रूप से पाकिस्तान से मिलने वाले धन से जुड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 7:37:57

कश्मीर : अलगाववादियों के घरों पर छापेमारी, मीरवाइज उमर फारूक के घर से मिला पाकिस्तान हॉटलाइन सैटअप!

26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। एयरफोर्स के विमानों ने 21 मिनट तक इस हमले में 1 हजार किलो बम गिराए। इसके बाद ये विमान सुरक्षित भारत भी लौटकर आ गए। भारत के इस कदम के बाद से पाकिस्तान से लेकर कश्मीर घाटी में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही मंगलवार को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)ने आतंकवादियों को टेरर फंडिंग के मामले में कश्मीर घाटी में विभिन्न अलगाववादियों के परिसरों पर मंगलवार को करीब नौ जगहों पर छापे मारे। इनमें पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी का आवास भी शामिल है। इनके अलावा, जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक, मीरवाइज उमर फारूक, शबीर शाह, अशरफ सेहराई और जफर भट के आवास पर भी छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हवाला के जरिए अलगाववादियों को कथित रूप से पाकिस्तान से मिलने वाले धन से जुड़ा है। वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के घर से रेड के दौरान पाकिस्तानी हॉटलाइन मिली है।

एनआईए की टीम ने हाईटेक कम्युनिकेशन सैटअप को मीरवाइज उमर फारूक के घर से सीज किया है। गौरतलब है कि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले की बदला लेते हुए पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। एयरफोर्स ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इंडियन एयर फोर्स के 12 मिराज विमानों ने जैश के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलों से ज्यादा बम गिराए। बालाकोट, चकौटी को एयरफोर्स ने चुनाव किया क्योंकि यहां जैश का अड्डा है। इसके अलावा इस ऑपरेशन में भारत ने उसके तीन करीबियों को भी खत्म कर दिया। मारे गए आतंकियों में मसूद अजहर का रिश्तेदार युसूफ अजहर शामिल है। बालाकोट में शिविरों का नेतृत्व ये ही करता था। इसके अलावा मौलाना अम्मार (अफगानिस्तान और कश्मीर ऑपरेशंस से जुड़े हुए) और मसूद अजहर के भाई और तैयारी विंग के प्रमुख मौलाना तल्हा सैफ को भी टारगेट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत