न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड के इतिहास का काला दिन, मस्जिद में फायरिंग से 40 लोगों की मौत 27 से ज्यादा लोग जख्मी

न्यूजीलैंड से बड़ी खबर है। यहां के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 50 राउंड फायरिंग की गई। इसमें अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Mar 2019 12:27:04

न्यूजीलैंड के इतिहास का काला दिन, मस्जिद में फायरिंग से 40 लोगों की मौत 27 से ज्यादा लोग जख्मी

न्यूजीलैंड से बड़ी खबर है। यहां के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 50 राउंड फायरिंग की गई। इसमें अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

न्यूज़ीलैंड की वेबसाइट nzherald वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर हेलमेट पहनकर मस्जिद में घुसा और बंदूक में कैमरा लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि मस्जिद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम नमाज अदा करने आई थी। फायरिंग के दौरान पूरी टीम ने पार्क के रास्ते भागकर जान बचाई। पुलिस ने गोलीबारी के दौरान एक महिला समेत चार लोगों को कस्टडी में लिया है।

christchurch mosque,gunman,new zealand

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि मस्जिदों पर हुए हमले में 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि डीन एवेन्यू मस्जिद में 30 लोग मारे गए और लिनवुड एवेन्यू मस्जिद में 10 अन्य लोगों की मौत हो गई है। यह आतंकी हमला था।

पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने कहा कि पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई और संदिग्धों को हिरासत में लिया जाएगा। न्यू जीलैंड की सरकार ने देश की सभी मस्जिदों को बंद करने का आदेश दिया है।

न्यूजीलैंड के इतिहास का काला दिन

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसे न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक बताया। उन्होंने बताया कि नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में बंदूकधारी ने फायरिंग की है। न्यूजीलैंड में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिसने भी यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाल-बाल बची बांग्लादेश की क्रिकेट टीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के दौरान बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहीं पर थी। मस्जिद में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ किसी तरह मस्जिद से निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त न्यू जीलैंड दौरे पर है। शनिवार को दोनों के बीच तीसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में ही खेला जाना था, जिसे सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल