न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साइबर क्राइम : पहले आपके खाते में आएंगे पैसे, फिर लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

साइबर क्राइम के लिए लोग अनूठे तरीके अपना रहे हैं जिसमें पहले वे आपके अकाउंट में पैसे भेजते हैं और ज्यादा रूपये देने का लालच देने के मामले में आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 3:39:26

साइबर क्राइम : पहले आपके खाते में आएंगे पैसे, फिर लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

जैसे-जैसे तकनिकी बढ़ती जा रही हैं वैसे-वैसे ही अपराध में भी इनका उपयोग होने लगा हैं। साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते मिनटों में लोगों के बैंक अकाउंट खाली होते जा रहे हैं। साइबर क्राइम के लिए लोग अनूठे तरीके अपना रहे हैं जिसमें पहले वे आपके अकाउंट में पैसे भेजते हैं और ज्यादा रूपये देने का लालच देने के मामले में आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। इसके लिए लोगों के खाते को हैक करके उनके खाते में एक रुपये से एक हजार रुपये तक डालते हैं और फिर कहते हैं चूंकि आपका मोबाइल नंबर लक्की ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है, इसलिए आपके खाते में पैसे डालने हैं।

चंद रुपये के चक्कर में लोग उन्हें मांगी गई जानकारियां भेज देते हैं और फिर अपराधियों की तरफ से उन्हें एक मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही लिंक ओपन होता है, व्यक्ति का खाता साफ हो जाता है। ऐसे कई लोगों को साइबर अपराधी शिकार बना चुके हैं।

दरअसल, साइबर अपराधियों को अब फोन पर लोगों ने अपने खाते की सूचना देना कम कर दिया है। जिससे वह अब नया तरीका लेकर आए हैं। इसके तहत जिस व्यक्ति के साथ साइबर अपराध करना होता है उसके खाते में पहले कुछ रुपये भेजे जाते हैं। यह ठग एक रुपया भेजकर खाता चेक करने की बात कहते हैं और उनको लालच देते हैं कि मोबाइल लकी ड्रा में आपका नाम शामिल किया गया था। इसमें तीन हजार से पांच हजार रुपये डालने का लालच दिया जाता है। खाताधारक से कहा जाता है कि अकाउंट चेक करने के लिए एक रुपया भेजा है।

यदि सही है तो लिंक ओपन करके यस कर दीजिए। व्यक्ति समझता है कि उनके खाते में ही तो रुपये आ रहे हैं। इस लालच में आकर वह लिंक ओपन कर देते हैं और उसी समय साइबर अपराधी खाते को हैक कर लेते हैं।

सेक्टर-12 विपिन कुमार ने कहा कि "मेरे खाते में एक रुपया जमा हुआ और मैसेज में आया तो देखा कि एक लिंक भी साथ में आया है। लेकिन उस लिंक को नहीं खोला था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उनका मोबाइल नंबर लकी ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है। एक रुपये भेजकर खाता चेक किया है। यदि खाता सही है तो लिंक ओपन करने के बाद यस लिख दीजिए। इतना करने पर उसके खाते से 17 हजार रुपये निकल गए। अब सेक्टर-24 कोतवाली में तहरीर दी है।"

सरफाबाद के सत्यवीर सिंह कहते हैं कि "मेरे खाते में 100 रुपये आए थे और उसमें लिंक भेजा गया था। पैसे आने के तुरंत बाद एक व्यक्ति ने फोन करके लिंक खोलने के लिए कहा। यदि लिंक ओपन करने पर 100 रुपये खाते में जमा हो गए हैं तो उनको तत्काल 3900 रुपये और मिल सकते हैं। यह मोबाइल नंबरों का ड्रॉ हुआ था, जिसमें आपका नंबर भी शामिल है। उसी समय 31 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। अब सेक्टर-49 कोतवाली में शिकायत दी है।"

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा इस रह की घटना करने का नया तरीका अपनाया गया है। हाल ही में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसलिए लोग इस तरह के बहकावे में न आएं। सतर्कता से ही पैसे को बचाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती