न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट ने उडाए होश, 39.2% कोरोना संक्रमित न विदेश गए, न ही किसी मरीज के संपर्क में आए, फिर भी हुए बीमार

रिपोर्ट में सामने आया है कि कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों में 39.2% ऐसे लोग है जिनकी न तो कोई ट्रैवल हिस्ट्री और न ही ये लोग किसी संक्रमित व्यक्ति या विदेश से आए व्यक्ति के संपर्क में आए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 7:30:45

रिपोर्ट ने उडाए होश, 39.2% कोरोना संक्रमित न विदेश गए, न ही किसी मरीज के संपर्क में आए, फिर भी हुए बीमार

इंडियल काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अध्ययन में शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट ने लोगों के होश उड़ा दिए है। रिपोर्ट में सामने आया है कि कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों में 39.2% ऐसे लोग है जिनकी न तो कोई ट्रैवल हिस्ट्री और न ही ये लोग किसी संक्रमित व्यक्ति या विदेश से आए व्यक्ति के संपर्क में आए है। इस रिपोर्ट से ये बात सामने आई है कि अब सांस के रोगियों में संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। देश के 15 राज्यों के 36 जिलों से ऐसे मरीज मिले हैं। आईसीएमआर की इस स्टडी को इंडियन जर्नल मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित किया गया है।

5911 सांस रोगियों में से 104 संक्रमित मिले

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 5911 सांस रोगियों में से 104 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें ज्यादातर मरीजों की आयु 50 वर्ष से ऊपर है और पुरुषों की संख्या अधिक है। मतलब कुल रोगियों में से 1.8% संक्रमित सांस रोगी हैं। इसके अलावा 2% मरीज ऐसे मिले, जो किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे और 1% केस में इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। 59% मामलों में एक्सपोजर हिस्ट्री का डेटा उपलब्ध नहीं था।

गंभीर सांस रोगियों में कोरोना का खतरा बढ़ा

आईसीएमआर के मुताबिक, गंभीर सांस रोगियों में कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे मरीजों की जांच जरूरी हो गई है। अध्ययन से मालूम चला है कि मार्च से पहले गंभीर सांस रोगियों में कोरोना फैलने का खतरा 0% था लेकिन 2 अप्रैल से यह बढ़कर 2.6% हो गया है। इसलिए ऐसे मरीजों की निगरानी ज्यादा होनी चाहिए। आईसीएमआर ने गुजरात से 792, तमिलनाडु से 577, महाराष्ट्र से 553 और केरल से 502 गंभीर सांस रोगियों के सैंपल जांचे थे। इनमें महाराष्ट्र के 8, पश्चिम बंगाल के 6 और तमिलनाडु और दिल्ली के 5 जिलों में भर्ती मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मार्च के पहले सप्ताह में ही कोरोना वायरस को लेकर आईसीएमआर (ICMR) ने अपने लैब में कुछ रैडम सैंपलिंग की थी। एक हजार सैंपल की जांच के बाद एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला था। इसके बाद 20 मार्च को टेस्टिंग प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अस्पतालों में भर्ती गंभीर सांस रोगियों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। 15 से 29 फरवरी तक 965 गंभीर सांस रोगियों की जांच हुई। इनमें 2 पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद फिर से टेस्टिंग प्रक्रिया में बदलाव हुआ। देश भर के अस्पतालों में भर्ती 4,946 सांस रोगियों की जांच हुई, जिसमें से 102 पॉजिटिव मिले। इसी के अनुसार देश में गंभीर सांस के 5,911 रोगियों में से 104 सैंपल पॉजीटिव मिले हैं। अध्ययन में इन मरीजों की आयु औसतन 44 से 63 वर्ष के बीच बताई गई है। वहीं, 83.3% मरीज पुरुष हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर