न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में 10 करोड़ लोगों की जा सकती है जान!

स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर शोध प्रकाशित करने वाली पत्रिका लैंसेट ने दावा किया है की कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 10 करोड़ लोगों की जान जा सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 11:15:17

कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में 10 करोड़ लोगों की जा सकती है जान!

स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर शोध प्रकाशित करने वाली पत्रिका लैंसेट ने दावा किया है की कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 10 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। पत्रिका में छपे एक शोध में कहा ​गया है कि 1918 में आए एचआईएनआई (H1N1) इन्फ्लूएंजा के समान कोरोना का प्रकोप भी भयानक हो सकता है। गौरतलब है कि एचआईएनआई इन्फ्लूएंजा से विश्व में 10 करोड़ लोगों की जान गई थी। मशहूर मेडिकल जनरल द लैंसेट में प्रकाशित इस रिसर्च पेपर का नाम, 'एक्टिव केस फाइंडिंग विद केस मैनेजमेंट: द की टू ट्रैकिंग द COVID-19 पैंडमिक' दिया गया है। रिसर्च पेपर में इस बात पर चर्चा की गई है कि कोरोना के मामले बढ़ने से हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ेगा और इससे मौतों के आंकड़े बढ़ जाएंगे। क्या COVID-19 महामारी की स्थिति और बिगड़ सकती है, इसका प्रभाव 1918 H1N1 इन्फ्लूएंजा महामारी के रूप में सामने आ सकता है, जिसमें 2% से अधिक की सीएफआर थी और इससे दुनिया भर में 50 से 100 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई थी।

चीनी केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम के निदेशक गाओ फू के नेतृत्व में जारी इस रिसर्च पेपर में यह भी कहा गया है कि मौसमी इन्फ्लूएंजा का केस-फेटलिटी रेशियो (CFR) लगभग 0.1% है जबकि COVID-19 का अनुमानित केस-फेटलिटी रेशियो चीन के हुबेई प्रांत में 5.9% और चीन के अन्य सभी क्षेत्रों में 0.98% था।

चीन में दोबारा तबाही मचा सकता है कोरोना

रिसर्च पेपर में कहा गया है कि अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई ज्ञात स्रोत नहीं मिला है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ रहे मामले एक बड़ी चिंता का विषय है। लगभग पूरी चीन की आबादी SARS-CoV-2 के लिए अतिसंवेदनशील बनी हुई है और इसलिए COVID-19 महामारी का खतरा बना हुआ है।

चीन (China) का दावा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) पर उसने नियंत्रण पा लिया है। पिछले साल मध्य चीनी शहर वुहान (Wuhan) से निकलने के बाद यह वायरस विश्व में फैल गया है। अध्ययन में कहा गया है कि चीन में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना करने का खतरा बना हुआ है, क्योंकि देश की लगभग पूरी आबादी वायरस के प्रति अतिसंवेदनशील है। सरकार द्वारा लागू गाइडलाइंस की रणनीति सफल रही है, लेकिन वायरस के फिर से आने की संभावना है क्योंकि वैश्विक स्तर पर यह महामारी फैल रही है।

आपको बता दे, कोरोना वायरस से अब तक 73 लाख 63 हजार 503 संक्रमित हो चुके है। वहीं वायरस की वजह से 4 लाख 14 हजार 588 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 36 लाख 34 हजार 302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पूरी दुनिया अभी कोरोना की चपेट में है। वहीं, कई देशों ने खुद को कोरोनावायरस से मुक्त घोषित कर लिया है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में देश में एक भी कोरोना मरीज नहीं होने की पुष्टि की थी। संक्रमण मुक्त होने वाला वह नौवां देश है। इससे पहले वेटिकन सिटी, फिजी और तंजानिया ने भी खुद को संक्रमण मुक्त घोषित कर लिया है। कई देश मई में ही महामारी पर काबू पा चुके हैं। इनमें पापुआ न्यू गिनी, सैंटट किट्स एंड नेविस, तिमोर-लेस्टे, मॉन्टेनेग्रो और सैशल्स शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका