न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब LoC पार मिराज कर रहे थे हमला तो उनकी पहरेदारी कर रहा था यह खास विमान, 400 KM दूर से देख लेता है दुश्मन की हरकत

12 मिराज विमानों ने जब नियंत्रण रेखा पार की तो खास तकनीक से लैस एक विमान उनके लिए दुश्मन के इलाके की निगरानी कर रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 3:49:27

जब LoC पार मिराज कर रहे थे हमला तो उनकी पहरेदारी कर रहा था यह खास विमान, 400 KM दूर से देख लेता है दुश्मन की हरकत

26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। इस हमले के जरिए पाकिस्तान में मौजूद जैश ए मोहम्मद आतंकी ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड नष्ट किए गए। एयरफोर्स के विमानों ने 21 मिनट तक इस हमले में 1 हजार किलो बम गिराए। इसके बाद ये विमान सुरक्षित भारत भी लौटकर आ गए। जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा 3 कंट्रोल रूम सहित कई आतंकियों ठिकानों को तबाह कर दिया गया। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला लेते हुए किए गए हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है। हमले के दौरान भारतीय वायुसेना ने एक फुल प्रूफ प्लान के तहत काम किया।

mirage fighter jet,indian air force attack,surgical strike,balakot,muzaffarabad,war,terror camps,awacs technology,awacs aircraft,airborne warning and control system,india vs pakistan,mirage 2000

एयर स्ट्राइक के दौरान वायुसेना का एक पूरा सिस्टम काम कर रहा था। 12 मिराज विमानों ने जब नियंत्रण रेखा पार की तो खास तकनीक से लैस एक विमान उनके लिए दुश्मन के इलाके की निगरानी कर रहा था। इस तकनीक को एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) के नाम से जाना जाता है। तकनीक के तहत एक विमान सुरक्षित दूरी पर उड़ते हुए लड़ाकू विमानों को दुश्मन के इलाके से जुड़ी जानकारी, कमांड और चेतावनी देने का काम करता है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम यह विमान स्ट्राइक के दौरान मिराज लड़ाकू विमानों से लगातार संपर्क में था और उन्हें निर्देश दे रहा था। यह 400 किलोमीटर की दूरी से ही हवाई गतिविधि को भांपने में सक्षम होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार मिराज के हमले के समय पाकिस्तानी वायुसेना की हरकत पर AWACS विमान से नजर रखी जा रही थी। जैसे ही पाक फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी मिराज लड़ाकू विमान अपना काम पूरा करके भारतीय सीमा में वापस आ गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार हवाई युद्ध में माहिर आधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई भी स्ट्राइक के समय नियंत्रण रेखा के पास उड़ रहे थे। मिराज विमानों के लिए परेशानी होने पर वह मदद के लिए पाकिस्तानी इलाके में जा सकते थे। इसके अलावा निगरानी के लिए ड्रोन भी इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस तरह पूरी योजना के तहत वायुसेना ने टेरर कैंप पर स्ट्राइक के ऑपरेशन को अंजाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत