न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस के मुखबिर होने का शक

राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या इसलिए कर दी क्योंकि नक्सलियों को उसपर पुलिस के मुखबिर होने का शक था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jan 2021 8:53:14

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस के मुखबिर होने का शक

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं जहां राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या इसलिए कर दी क्योंकि नक्सलियों को उसपर पुलिस के मुखबिर होने का शक था। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परदौनी गांव में नक्सलियों ने बुधवार रात गांव की सरपंच सोनारो सलामे के पति मैनूराम सलामे (47) की मुखबिर होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सरपंच के घर पर बुधवार रात को करीब 15 हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने सरपंच के पति मैनूराम को घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मैनूराम की पत्नी और बच्चों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैनूराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने सरपंच के घर पर रखे ट्रैक्टर में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने मैनूराम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है और पिछले वर्ष मई महीने में परदौनी गांव में मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा शहीद हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश जारी है। कुछ दिन पहले मानपुर के तातापानी इलाके में नक्सलियों ने एक युवक महेश कचलाम की भी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत