न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां चोलनार गांव में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट के जरिये उड़ा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 2:04:18

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां चोलनार गांव में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट के जरिये उड़ा दिया। इस हमले में 6 जवान शहीद और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानो को इलाज के लिये रायपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। नक्सलियों की तलाश जारी है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स इकट्ठा है और पूरे इलाके में तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि थाने से निकलकर जवान एक गाड़ी पर सवार हो कर रोड निर्माण कार्य में सुरक्षा देने जा रहे थे।थाने से कुछ ही दूरी पर एक पुलिया पर नक्सलियों ने आईईडी लगाया था।जैसे ही गाड़ी आईईडी के करीब पहुंची नक्सलियों ने विस्फोट कर उसे उड़ा दिया। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की पुष्टि करते हुए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया है कि पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची गयी है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए 6 जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों से दो AK47 और 2 एसएलआर ऑटोमेटिक हथियार लूट भी लूट लिये हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने वाहन पर सवार होकर अंदरूनी इलाकों में जाने की गलती की। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 13 मार्च को भी माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्च ऑपरेशन में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर आईईडी हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन