पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा शुभकामनाएं भेजे जाने से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस (Congress) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इमरान खान के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि "श्रीमान 56 साड़ी-शॉल-पाक बर्थडे यात्रा-आईएसआई को पठानकोट बुलाने के लिए मशहूर हैं। पर अब स्वयंभू चौकीदार ने इमरान खान को लिखे पत्र को चोरी-छुपे देश को नहीं बताया व पाक प्रायोजित आतंकवाद के बारे में एक शब्द नहीं कहा। झूठी छाती-थपथपाना व आंखें दिखाना जनता व मीडिया के लिए छलावा है।"
श्रीमान 56" साड़ी-शॉल-पाक Birthday यात्रा-ISI को पठानकोट बुलाने के लिए मशहूर हैं
पर अब स्वयंभू #चौकीदार ने इमरान खानवही अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विट में किया, 'तुम करो तो न्यारी लीला, कोई और करें तो कैरेक्टर ढीला।' नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu Tweet) ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी और नवाज शरीफ की एक तस्वीर भी शेयर की है। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu Tweet) ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी और नवाज शरीफ की एक तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू उस समय विवादों में आ गए थे जब वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) के साथ गले मिलने की उनकी फोटो वायरल हुई थी।
तुम करो तो न्यारी लीला,
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 22, 2019
कोई और करें तो कैरेक्टर ढीला| pic.twitter.com/JhyUHJoKIA














