न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air Strike: 300 आतंकी मारे गए, हां या नहीं! : नवजोत सिंह सिद्धू

अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पूछा है कि 300 आतंकी मारे गए या नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 1:45:08

Air Strike: 300 आतंकी मारे गए, हां या नहीं! : नवजोत सिंह सिद्धू

भारत सरकार और वायुसेना का दावा है कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक (Air Strike) से तकरीबन 300 आतंकी मारे गए हैं। हालाकि इस दावे को पाकिस्तान (Pakistan) झुठला रहा है। वही रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि इस हमले में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। अब इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष पूछ रहा है कि अमित शाह को यह आंकड़ा कहां से मिला।

अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पूछा है कि 300 आतंकी मारे गए या नहीं। सिद्धू ने ट्वीट किया, ''300 आतंकवादी मारे गए, हां या नहीं? फिर क्या मकसद था? आप आतंकवादियों को मार रहे थे या पेड़ को उखाड़ रहे थे? विदेशी शत्रु से लड़ने की आड़ में छल हमारे जमीन पर हो रही था। क्या यह चुनावी हथकंडा था? सेना का राजनीतिकरण बंद करो, यह देश की तरह पवित्र है।''

बता दें कि सिद्धू पुलवामा हमले के बाद से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धू ने सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले के बाद बयान दिया था और इससे वह विवादों से घिर गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद भी उन्‍होंने विवादित बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि शांति बहाल न हुई तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी घटनाएं फिर हो सकती हैं।

navjot singh sidhu controversial,navjot singh sidhu on air strike,navjot singh sidhu attackk bjp

'हमारा मकसद रहता है कि टारगेट हिट हुआ या नहीं, कितने मरे हम इसकी गिनती नहीं करते' : वायुसेना चीफ बीएस धनोवा

ऑपरेशन बालाकोट में कितने आतंकी मारे गए इस सवाल पर एयरफोर्स बीएस धनोआ ने कहा है कि हमारा मकसद रहता है कि टारगेट हिट हुआ या नहीं, कितने मरे हम इसकी गिनती नहीं करते। धनोआ ने कोयम्बटूर में कहा, "लक्ष्य के बारे में विदेश सचिव ने अपने बयान में विस्तार से बताया था। अगर हम किसी लक्ष्य पर निशाना साधने की योजना बनाते हैं, तो हम उसे निशाना बनाते हैं, वरना क्यों उन्होंने (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने) जवाब दिया होता। अगर हमने जंगल में बम गिराए होते, तो वह क्यों जवाब देते...? हमले में कितने आतंकी मारे गए इसकी संख्या सरकार बताएगी।"

navjot singh sidhu controversial,navjot singh sidhu on air strike,navjot singh sidhu attackk bjp

अमित शाह बोले- एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए

पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) के तेहर दिन बाद पाकिस्तान हुई एयर स्ट्राइक (Air Strike) को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ा बयान दिया है। गुजरात के शहर अहमदाबाद में अमित शाह ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक (Air Strike) में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए। अहमदाबाद में विपक्ष, पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ''ममता जी हवाई हमले के सबूत चाहती हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कह रहे हैं कि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। जब इस तरह की खबरें सुनने को मिलती है तो शर्म आती है। इस तरह के बयानों से पाकिस्तान को फायदा मिल रहा है। ममता-राहुल सस्ती राजनीति करने से बचें।'' अमित शाह ने कहा, ''पुलवामा हमले के सभी को लगा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती, इस बार क्यो होगा? उस प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए।''

navjot singh sidhu controversial,navjot singh sidhu on air strike,navjot singh sidhu attackk bjp

बीजेपी के मंत्री ने कहा- सरकार ने नहीं किया 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा

मोदी सरकार के मंत्री एस एस आहलुवालिया ने कहा है कि सरकार ने कभी नहीं कहा कि 300 आतंकी मारे गए हैं। अहलुवालिया ने बंगाली में कहा, ''भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में मारे गए आतंकियों के अपुष्ट आंकड़े प्रसारित किए जा रहे थे। एयर स्ट्राइक के बाद मोदी जी ने राजस्थान के चुरू में रैली की। क्या मोदी जी ने कभी कहा कि स्ट्राइक में 300 लोग मारे गए? क्या बीजेपी के किसी प्रवक्ता ने कभी कहा कि स्ट्राइक में 300 लोग मारे गए। क्या अमित शाह ने कहीं ये कहा। हमले का उद्देशय संदेश मारना नहीं संदेश देना था, यह जरूरी था। हम नहीं चाहते थे कि किसी की जान जाए।''

आपको बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस एयर स्ट्राइक में 300 से अधिक आतंकी मारे गए। एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा में घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान भारत का मिग-21 क्षतिग्रस्त हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आज रात पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, कभी लौटकर नहीं आएगी  – डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
आज रात पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, कभी लौटकर नहीं आएगी – डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की  कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर