न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की नवजोत सिंह सिद्धू को मिली मंजूरी: सूत्र

नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्‍तान जाने की राजनीतिक मंजूरी मिल गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 10:32:49

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की नवजोत सिंह सिद्धू को मिली मंजूरी: सूत्र

नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्‍तान जाने की राजनीतिक मंजूरी मिल गई है। अब सिद्धू 9 नवंबर को करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। उनकी ओर से इसके लिए अब तक तीन बार इजाजत मांगी गई है। दरअसल, कल सिद्धू ने कहा था कि मैंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए तीन भर खत लिख चूका हूँ लेकिन अगर कोई जवाब नहीं आता तो मैं पाकिस्तान चला जहूँगा। सिद्धू ने विदेशमंत्री एस जयशंकर को खत में लिखा कि पाकिस्तान सरकार ने गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत के पंजाब में गुरदासपुर के स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। सिद्धू ने लिखा, 'निमंत्रण आया है और जिसकी प्रति पहले ही जमा की जा चुकी है। कार्यक्रम बहुत स्पष्ट है। मेरा विनम्र निवेदन है कि नौ नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से पहले गलियारे के जरिये सीमा पार करने की अनुमति दी जाए क्योंकि उद्घाटन समारोह के लिए सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है।'

उन्होंने कहा, 'एक विनम्र सिख की तरह मैं गुरुद्वारा दरबार साहिब (करतारपुर) सबसे पहले जाकर बाबाजी (गुरु नानक देवजी) को शुक्रिया देने के लिए मत्था टेकना चाहता हूं और संगत के साथ लंगर करना चाहता हूं। वहां सुबह उद्घाटन समारोह में शामिल होकर शाम को गलियारे के रास्ते लौट आऊंगा।'

सिद्धू ने आगे लिखा, 'अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो मैं गुरुद्वारा दरबार सहिब (करतारपुर साहिब) एक दिन पहले यानी आठ नवंबर को वाघा सीमा के जरिये जाऊंगा और रात को गुरुद्वारा साहिब रुककर अगले दिन नौ नवंबर को उद्घाटन समारोह में शामिल होकर गलियारे के जरिये लौट आऊंगा।' सिद्धू ने उल्लेख किया कि अभी उनके पास पाकिस्तान का वीजा नहीं है। पत्र के अंत में कांग्रेस नेता ने लिखा, 'आपके (मंत्रालय) जवाब से मेरे भविष्य की गतिविधि निर्धारित होगी।'

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सिख तीर्थयात्रियों के 'जत्थे' के साथ करतारपुर गुरुद्वारे में उद्घाटन के दिन जाने के लिए आवेदन नहीं किया था।

बता दे, इससे पहले मंत्रालय ने गुरुवार को यह कहकर मामले से किनारे कर दिया था कि वह इस तरह के ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के समय 'व्‍यक्तिगत यात्रियों' पर ध्‍यान नहीं दे सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस मामले पर टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा, 'वो जो चाहे कर सकते हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह एक बहुत बड़ा अवसर है और हम किसी व्‍यक्तिगत यात्री के करतारपुर जाने की योजनाओं पर विचार नहीं कर सकते। मैं यहां उस पर टिप्‍पणी नहीं करना चाहूंगा।'

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने सिद्धू को इस यात्रा के लिए पहले ही वीजा दे दिया है। 'पाकिस्‍तान ने भारतीय राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को बाबा गुरुनाक के पवित्र श्राइन की यात्रा के लिए वीजा जारी कर दिया है,' पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल के हवाले से पीटीआई ने लिखा है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने शनिवार को भी विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। क्रिकेट खिलाड़ी से नेता बने सिद्धू ने इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखी थी जिसे उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भेजा था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर कॉरिडोर का 9 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को विशेष न्योता भेजा है। सिद्धू के न्योते पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान जाने के लिए सिद्धू को राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी।

खास बात यह रही कि इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए पहला पास नवजोत सिंह सिद्धू को ही दिया। ये पास पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से जारी किया गया है। पास के साथ पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का निमंत्रण भी है। पाकिस्तानी सीनेटर फैसल जावेद खान ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बातचीत की और उन्हें 9 नवंबर को पाकिस्तान बुलाया है। लेकिन सिद्धू के पाकिस्तान जाने का मामला अभी फंसा हुआ है। भारत सरकार ने पहले ही साफ कर रखा है कि पाकिस्तान सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए सभी लोगों को पहले राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी। इस आधार पर निमंत्रण मिलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले हफ्ते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विदेशमंत्री एस जयशंकर से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर सिद्धू ने फिर से अनुमति मांगी है।

बता दे, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी 575 लोगों की उन लिस्ट में शामिल हैं जो भारत से करतारपुर जाने वाले पहले श्रद्धालु जत्थे में शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर को पाकिस्तान जाने वाले 575 श्रद्धालुओं की सूची जारी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका