न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में अपनी मरम्मत करते हुए खुद को संवारने में जुटी प्रकृति

इंसानों के लिए कोरोना वायरस महामारी बनकर आया है लेकिन प्रकृति के लिए ये वरदान साबित हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 1:29:54

लॉकडाउन में अपनी मरम्मत करते हुए खुद को संवारने में जुटी प्रकृति

इंसानों के लिए कोरोना वायरस महामारी बनकर आया है लेकिन प्रकृति के लिए ये वरदान साबित हुआ है। इंसान को छोड़ दें तो ग्रह पर अन्य सभी तरह के जीवों के लिए यह जीवन को बेहतर करने वाला समय है और ऐसे समय में जब इंसान ने काम से ब्रेक ले लिया है तब प्रकृति अपनी मरम्मत करते हुए खुद को संवारने में जुट गई है।

कोरोना महामारी के बहाने इंसान को इस बात का अहसास हो गया है कि प्रकृति को संतुलन पर लाने के लिए कुछ करने की नहीं बल्कि कुछ न करने की जरूरत है। प्रकृति खुद अपने आप को ठीक कर लेती है और ऐसा ही हो रहा है। बीते दिनों में कई खबरें सामने आईं कि कैसे इस साल कछुए और अन्य समुद्री जीव बड़ी संख्या में तटों पर आना शुरु हो गए हैं, सड़कों पर जानवर नजर आ रहे हैं, पंजाब से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ नजर आने लगे हैं और सबसे बड़ी बाद गंगा- यमुना को सरकार करोड़ो खर्च करने के बाद भी साफ नहीं कर पाई वह लगातार निर्मल होती जा रही है। प्रदूषण भी अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। अब इसमें एक और उदाहरण जुड़ गया है।

coronavirus,coronavirus lockdown,earth,nature,lockdown effect on earth,coronavirus news,news,lockdown news,news in hidi

सुधर गई ओज़ोन परत की सेहत

इतिहास में ओजोन परत में हुआ सबसे बड़ा छेद अब भर गया है। दुनिया में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियां बंद हैं इस बीच असामान्य वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण आर्कटिक के ऊपर ओजोन परत में 10 लाख वर्ग किलोमीटर का सबसे बड़ा छेद भर गया है।

यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) द्वारा कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) और कोपरनिकस एटमॉस्फेरिक मॉनिटरिंग सर्विसेज (CAMS) ने इस बात की पुष्टि की है।

वैज्ञानिक लगातार पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली ओज़ोन के इस छेद पर लगातार नजर बनाए हुए थे। हालांकि अभी लॉकडाउन और ओजोन परत के छेद भरने के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है लेकिन इस घटना का अध्ययन लगातार किया जा रहा है।

धरती के ऊपर वायुमंडल में उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के ऊपर ओजोन लेयर मौजूद है। इससे पहले लॉकडाउन में दक्षिणी ध्रुव के ओजोन लेयर के छेद को कम होने की बात सामने आई थी। मार्च- अप्रैल महीने में उत्तरी ध्रुव की ओजोन लेयर पर एक बड़ा छेद नजर आया था, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि यह अब तक का इतिहास का सबसे बड़ा छेद है जो 10 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला था।

coronavirus,coronavirus lockdown,earth,nature,lockdown effect on earth,coronavirus news,news,lockdown news,news in hidi

लॉकडाउन से सीधा संबंध नहीं

फिलहाल छेद के बंद होने का लॉकडाउन के प्रदूषण के स्तर में कमी के साथ फिलहाल कोई सीधा संंबंध सामने नहीं आया है। यह ध्रुवीय भंवर और उच्च ऊंचाई वाली धाराओं की वजह से हुआ है जो ध्रुवीय क्षेत्रों में ठंडी हवा लाने के लिए जिम्मेदार हैं। विशेष रूप से जुलाई से सितंबर के दौरान दक्षिणी ध्रुव पर अंटार्कटिक के ऊपर ओजोन परत में इस तरह के छेद काफी आम हैं लेकिन, इस बार बीते अप्रैल में आर्कटिक के ऊपर देखा गया ओजोन परत का छेद असामान्य था, जो कि अब भर गया है।

वैज्ञानिक लगातार इस घटना का अध्ययन कर रहे हैं, और इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि जैसे पर्यावरण के अन्य कई पहलुओं पर लॉकडाउन का सकारात्मक असर पड़ा है, क्या उसका संबंध ओज़ोन के छेद भरने से भी है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका