न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति भवन में 8000 लोगों के सामने नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 48 घंटे पहले से पक रही है खास डिश 'दाल रायसीना'

नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 May 2019 7:18:20

राष्ट्रपति भवन में 8000 लोगों के सामने नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 48 घंटे पहले से पक रही है खास डिश 'दाल रायसीना'

नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा देश-विदेश के 8000 मेहमान शिरकत करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में देश के जाने-माने लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिन लोगों को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, उनमें BIMSTEC देशों के नेता, विपक्ष के सभी राजनेता, खेल की दुनिया के सितारे और बॉलीवुड के बड़े चेहरे शामिल हैं। इन मेहमानों में मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोन्बे जीनबेकोव, बांग्लादेश के प्रेसिडेंट अब्दुल हमीद, श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिन्ट, भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग शामिल होंगे। इनके अलावा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, वाईएसआर कांग्रेस चीफ जगन मोहन रेड्डी और रजनीकांत भी शपथ ग्रहण में आएंगे। राष्ट्रपति भवन में ये अब तक का सबसे बड़ा समारोह होगा। 2014 में जब मोदी ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब सार्क देशों के प्रमुखों समेत 3500 से 5000 मेहमान आए थे। इस बार भी कार्यक्रम फोर कोर्ट (खुले परिसर) में ही होगा। इस बार शपथ ग्रहण के बाद हाई टी में पनीर टिक्का, समोसा जैसे व्यंजन रखे गए हैं। नॉनवेज और वेज पकवानों के अलावा राष्ट्रपति भवन की रसोई की खास डिश "दाल रायसीना" भी परोसी जाएगी। इसकी रेसिपी राष्ट्रपति भवन में ही तैयार की गई थी। इसे 48 घंटे पहले ही पकाना शुरू कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई। इसके लिए खासतौर से लखनऊ से सामग्री मंगवाई जाती है।

pm narendra modi,narendra modi swearing-in ceremony,prime minister for india,modi oath ceremony dinner menu

40 खास मेहमानों को परोसी जाएगी दाल रायसीना

प्रवक्ता के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री, बिमस्टेक देशों के प्रमुखों समेत करीब 40 मेहमानों को रात 9 बजे भोज दिया जाएगा। इस दौरान दाल रायसीना भी परोसी जाएगी।

खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियों को भी न्योता

खबर है कि शपथग्रहण समारोह के लिए पूर्व धावक पीटी उषा, क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल, कोच पुलेला गोपीचंद और जिमनास्ट दीपा कर्माकर सहित खेल की दुनिया और भी कुछ सितारों को आमंत्रण भेजा गया है।

सूत्र के मुताबिक, उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा शिरकत करेंगे। इनके अलावा पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल, सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की चेयरमैन क्रिस्टीन लेगार्ड और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिलगेट्स भी समारोह में आएंगे।

बॉलीवुड से शाहरुख खान, कंगना रानौत, संजय लीला भंसाली, करण जौहर को समारोह में आने का न्योता दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत