न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे। मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे : योगी आदित्यनाथ

हम कर्नाटक में जीतकर आएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Mar 2018 1:14:54

2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे। मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी उपचुनाव में हुई हार पर कहा कि हार अप्रत्याशित । हालांकि सपा-बसपा के गठबंधन से उन्हें कुछ अप्रत्याशित होने का अंदेशा हो गया था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जीत हार व्यक्ति के लिए न उत्साह के क्षण होते हैं, न अवसाद के। हम दो के बदले 80 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में जीतकर आएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे। मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे। यूपी 2019 में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने में अहम योगदान देगा।

एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने 2019 में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारा वोटर किसी वर्ग में बंटा नहीं है। हमारा वोटर हमारा है। वह वर्गो में नहीं बंटा है।

uttar pradesh,pm narendra modi,yogi adityanath,hindi news

सपा-बसपा गठबंधन पर योगी ने कहा कि मायावती व अखिलेश बताएं कि गठबंधन का नेता कौन है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा का यह गठबंधन एक सौदेबाजी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने, अपना व अपने लोगों का स्वार्थ साधने का जरिया नहीं होती। इसके कुछ मूल्य, आदर्श और सिद्धांत होते हैं। सौदेबाजी की राजनीति में यह चीजें नहीं होतीं। सपा-बसपा की तो पूरी राजनीति ही इसी पर आधारित रही है। इसके लिए इन्होंने जाति, क्षेत्र और मजहब का जहर बोकर वोट की फसल काटी है। इनकी इस राजनीति से डेढ़ दशकों में युवाओं की एक पूरी पीढ़ी बरबाद हो गई। अब दौर विकास और सुशासन का है। प्रदेश की अधिकांश आबादी युवाओं की है। उनको सुशासन और विकास चाहिए। केंद्र की मदद से प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध भी है।

नोएडा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए कोई भी जगह अशुभ नहीं है, अशुभ को शुभ बनाने के लिए मैं यूपी में सत्ता में आया हूं। जिन लोगों ने राज्य में अराजकता फैलाई थी, उससे राज्य को मुक्त करना ही शुभ है। प्रदेश की विकास गति को आगे बढ़ाना शुभ है। इसलिए जहां भी अशुभ होगा, वहां हम जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे लिए शुभ हैं। वह जहां जाते हैं, बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि एक साल में हमने भय खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे।

मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे। यूपी 2019 में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने में अहम योगदान देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन