न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे 41,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में करीब 41 हजार करोड़ रुपये की आवासीय एवं बुनियादी ढांचा से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 8:09:58

PM मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे 41,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में करीब 41 हजार करोड़ रुपये की आवासीय एवं बुनियादी ढांचा से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचते ही मोदी सबसे पहले एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और उसके बाद राजभवन में एक किताब ‘टाइमलेस लक्ष्मण’ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री ठाणे जिले में ठाणे - भिवंडी - कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-5 और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-9 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है। मंगलवार को मोदी पुणे भी जाएंगे। वहां वह हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे। इस योजना का क्रियान्वयन पुणे नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नयी मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से कर रहा है। प्रधानमंत्री मंगलवार रात को ही पुणे से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच की अनुमानित लागत 8,416 करोड़ रुपये है। 24.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 17 स्टेशन होंगे। पूरी प्रणाली छह कोच की मेट्रो रेल के मुताबिक तैयार की जाएगी। 2021 तक इस मार्ग से 2.29 लाख लोगों के रोजाना सफर करने की उम्मीद है।

दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ 10.3 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें आठ स्टेशन होंगे और इसकी अनुमानित लागत 6,607 करोड़ रुपये है। इस मार्ग के 2022 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण मुंबई नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण करेगा। वहीं हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर के बीच की मेट्रो लाइन की लंबाई 23 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 8,313 करोड़ रुपये है।

बता दें कि मुंबई महानगर प्रदेश में मीरा-भयंदर एकमात्र महानगरपालिका है जहां भाजपा की सत्ता है। परिसर में आठ लाख 15 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इस क्षेत्र के अधिकांश नागरिक नौकरी के लिए मुंबई आते हैं। यात्रियों की संख्या की तुलना में लोकल ट्रेन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगों का सफर मुश्किलों भरा होता है। इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत