न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SCO Summit: आतंक को लेकर पाक पर बरसे मोदी, इशारों-इशारों में इमरान खान को कह दी ये बड़ी बात

आतंकवाद रोज मासूमों की जान लेता है। सभी को इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए। आतंकवाद का साथ देने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 1:15:06

SCO Summit: आतंक को लेकर पाक पर बरसे मोदी, इशारों-इशारों में इमरान खान को कह दी ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिश्केक में चल रहे शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन आतंकवाद का मुद्दा जोरशोर से उठाया। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने नाम तो नहीं लिया लेकिन आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान की इशारों-इशारों में खिचाई कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोज मासूमों की जान लेता है। सभी को इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए। आतंकवाद का साथ देने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने श्रीलंका में हुए बर्बर आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का भी आह्वान किया। श्रीलंका में हाल ही में हुए बम धमाकों में सात भारतीयों समेत करीब 250 लोगों की मौत हुई थी।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, 'पिछले रविवार को श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान मैं सेंट एंटनी के चर्च गया था वहां मुझे आतंकवाद के उस घिनौने चेहरे का स्मरण हुआ जो हर कहीं भी प्रकट होकर मासूमों की जान लेता है। इस खतरे से निपटने के लिए सभी मानवतावादी ताकतों को अपने संकीर्ण दायरे से निकलकर एकजुट हो जाना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'आतंकवाद को प्रोत्साहन, समर्थन और वित्त प्रदान करने वाले राष्ट्रों को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। एससीओ सदस्यों को आतंकवाद का सफाया करने के लिए पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए। भारत आतंकवाद से निपटने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन का आह्वान करता है।'

narendra modi,sco summit,india,pakistan,imran khan,bishkek,live updates,news,news in hindi

बता दे, पीएम मोदी अपने बिश्केक दौरे पर पाकिस्तान को कड़ा कूटनीतिक संदेश दे रहे हैं। कल और आज दोनों दिन पीएम मोदी और इमरान खान आमने-सामने आए लेकिन दोनों नेताओं के बीच दुआ-सलाम भी नहीं हुआ। दोनों अलग-अलग दिखाई दिए।

पीएम मोदी का इमरान खान को स्पष्ट संदेश, पहले खत्म करे आतंकवाद फिर करेंगे बात...

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक (Bishkek) में चल रहे दो दिवसीय शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान पीएम इमरान खान आमने-सामने आए लेकिन उनके बीच ना कोई बात हुई और ना कोई मुलाकात। SCO की 19वीं बैठक के उद्घाटन समारोह में दुनिया के नेताओं ने हिस्सा लिया। संयोग से पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और इमरान खान (Imran Khan) हॉल में एक साथ ही पहुंचे। लेकिन पीएम मोदी ने इमरान खान से ना हाथ मिलाया और ना ही कोई अनौपचारिक बात की। उन्होंने इमरान खान (Imran Khan) को देखा तक नहीं। वह सीधे अपनी सीट पर बैठ गए। कल दिन में चली मुलाकातों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विशेष डिनर में पहुंचे। इस डिनर में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) भी मौजूद थे। दोनों नेता एक ही टेबल पर बैठे थे, जानकारी मुताबिक, दोनों के बीच सिर्फ चार कुर्सियों का ही फासला था। दोनों नेताओं के एक ही मेज पर होने के बावजूद दोनों के बीच ना तो किसी तरह की बातचीत हुई और ना ही हाथ मिलाया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता एक ही समय पर डिनर हॉल में दाखिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने दूसरे नेताओं से बातचीत की लेकिन एक दूसरे के मुखातिब नहीं हुए। डिनर के बाद दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी साथ थे मगर वहां भी कोई बात नहीं की। पीएम मोदी विश्व के अन्य नेताओं के स्वागत में खड़े हुए और उनसे हाथ भी मिलाया लेकिन इमरान खान को स्पष्ट संदेश दे दिया कि मंच चाहे कोई भी हो, आतंकवाद को खत्म किए बिना पाकिस्तान के प्रति उनका रुख नहीं बदलने वाला है। दरअसल, भारत की ओर से ये पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश है कि जब तक वो आतंकवाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तब तक किसी भी तरह की कोई बातचीत संभव नहीं है।

narendra modi,sco summit,india,pakistan,imran khan,bishkek,live updates,news,news in hindi

'पहले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, फिर होगी बातचीत'

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से अलग-अलग मुलाकात की। शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया। चीन पड़ोसी देश पाकिस्तान का दोस्त रहा है। शी से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिसका असर उसके और भारत के संबंधों पर पड़ रहा है। मोदी ने राष्ट्रपति शी से कहा, 'पाकिस्तान को आतंकवाद मुक्त वातावरण तैयार करने की जरूरत है, लेकिन फिलहाल हमें ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। हम पाकिस्तान से आशा करते हैं कि बातचीत बहाल करने के लिए वह ठोस कदम उठाएगा।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की स्थिति लगातार यही बनी हुई है कि वह पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। मोदी ने शी से कहा कि पाकिस्तान को 'आतंक से मुक्त माहौल बनाने की जरूरत है, लेकिन अभी तक हम ऐसा होते नहीं देख रहे हैं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भी आतंकवाद के मुद्दे उठाए और कहा कि पाकिस्तान से तब तक बातचीत संभव नहीं है जबतक कि वह आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाता है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन गुरुवार को शुरू हुआ था और आज इसका समापन होगा। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल