न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई और मैं उनका छोटा भाई : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस

भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन सऊद का बुधवार को राष्‍ट्रपति भवन में भव्‍य स्‍वागत हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 1:00:40

नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई और मैं उनका छोटा भाई : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस

भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन सऊद का बुधवार को राष्‍ट्रपति भवन में भव्‍य स्‍वागत हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस मौके पर क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े भाई की तरह सम्‍मान करते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम दोनों भाई हैं। वह बड़े और मैं उनका छोटा भाई हूं।

इससे पहले सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद मंगलवार रात को दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल से तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में कहा कि प्रोटोकाल से अलग हटते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की आगवानी की। सऊदी अरब के शहजादे भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं। भारत और सऊदी अरब के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। सलमान भारत में 30 घंटे रहेंगे।

mohammed bin salman,narendra modi,saudi arabia,india-saudi arabia relations

मोदी और क्राउन प्रिंस के बीच डेलीगेशन लेवल की बातचीत होनी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब, कश्मीर और सीमा पार आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान की बात स्वीकार नहीं कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों के मामले को भारत पुरजोर तरीके से उठाएगा।

इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का विषय एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। साथ ही दोनों देश रक्षा संबंधों में बढ़ोतरी पर भी चर्चा करेंगे जिसमें संयुक्त नौसेना अभ्यास शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे शहजादे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे। भारत ने उनके पाकिस्तान से यहां के दौरे पर आने को लेकर आपत्ति जताई थी। सऊदी अरब के शहजादे ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आए हैं जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

mohammed bin salman,narendra modi,saudi arabia,india-saudi arabia relations

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि प्रिंस के इस दौरे के वक्त दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इनमें निवेश, पर्यटन, हाउसिंग, सूचना और प्रसारण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर (करीब 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपए) की डील की है। सऊदी अरब पाकिस्तान को पहले से ही छह बिलियन डॉलर (करीब 43 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज दे चुका है।

क्राउन प्रिंस के दौरे से पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री एडल-अल-जुबैर ने कहा कि प्रिंस भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश करेंगे। पुलवामा हमले के बाद यह अपने चरम पर है। सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर है। 2017-18 के दौरान दोनों देशों के बीच 1.95 लाख करोड़ का सालाना कारोबार हो रहा था। सऊदी अरब भारत की कुल जरूरत का 17 फीसद कच्चा तेल और 32 फीसद एलपीजी मुहैया करा रहा है।

एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि भारत में 30 घंटे के प्रवास के बाद प्रिंस सलमान चीन के दौरे पर जा सकते हैं। प्रिंस के पहले पाक, फिर भारत और उसके बाद चीन के दौरे रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत