न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी मंत्रिमंडल : पिछली बार की अपेक्षा इस बार दो कम महिला मंत्री

प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने गुरुवार को शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2019 5:28:40

मोदी मंत्रिमंडल : पिछली बार की अपेक्षा इस बार दो कम महिला मंत्री

प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने गुरुवार को शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो चुका है। लेकिन इस बार के मंत्रिमंडल में पिछली बार की अपेक्षा महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व दिया गया है। मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में आठ महिला मंत्री शामिल थीं। इस बार निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शपथ लेने वाली महिला मंत्रियों में बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल भी शामिल हैं। फतेहपुर से सांसद सध्वी निरंजन ज्योती ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह सरूता और पश्चिम बंगाल के रायगंज से सांसद देवश्री चौधरी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

इन्हें नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

सुषमा स्वराज, उमा भारती, मेनका गांधी और अनुप्रिया पटेल को मंत्रिपरिषद में स्थान नहीं मिला है। सुषमा और उमा भारती ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

narendra modi,women minister,modi cabinet,smriti irani,nirmala sitharaman,news,news in hindi

निर्मला सीतारमण बनीं पहली महिला वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री होंगी। भारतीय राजनीति के इतिहास में निर्मला सीतारमण पहली महिला हैं जिन्हें पूर्ण रूप से वित्त मंत्रालय (फाइनेंस मिनिस्ट्री) की जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सीतारमण रक्षा मंत्री रहीं। हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ वक्त के लिए वित्त मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय अपने पास रखे थे। इंदिरा गांधी के पास फाइनेंस मिनिस्ट्री का कार्यभार 1970-71 के बीच रहा। लेकिन 5 वर्षों के लिए अब निर्मला सीतारमण के पास फुल टाइम वित्त मंत्रालय रहेगा। वित्त मंत्रालय के अलावा सीतारमण को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय संभालने की भी जिम्मेदारी मोदी सरकार 2 में मिली है। निर्मला सीतारमण उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने राजनीति में बेहद कम समय में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने कड़ी चुनौतियों का सामना किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जोर-शोर से राफेल विमान डील का मुद्दा उठाया था। कई बार सदन में तो कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रक्षा मंत्री को घेरने की कोशिश की गई। लेकिन मजबूत इरादों वाली निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का डटकर सामना किया। उन्होंने हर मौके पर विपक्ष को सरकार की ओर से माकूल जवाब दिया।

narendra modi,women minister,modi cabinet,smriti irani,nirmala sitharaman,news,news in hindi

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 में उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी हालांकि बाद में उन्हें कपड़ा मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय की कमान भी मिली थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री से नेता बनी स्मृति ईरानी मोदी सरकार के खास चेहरों में से एक रही हैं और उन्हें अक्सर बीजेपी के दृष्टिकोण को साफगोई से रखने के लिए जाना जाता है।

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री
हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण
स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास, कपड़ा मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास विभाग (राज्य मंत्री)
रेणुका सिंह सरुता- आदिवासी मामले (राज्य मंत्री)
देबश्री चौधरी- महिला एवं बाल विकास मंत्री (राज्य मंत्री)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत