न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ केस : 'मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित भी रहूंगी या नहीं। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है' : पीड़िता की वकील

कठुआ मामले में पीड़ित कठुआ की वकील दीपिका सिंह रजावत रविवार को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 11:14:23

कठुआ केस : 'मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित भी रहूंगी या नहीं। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है' : पीड़िता की वकील

कठुआ मामले को लेकर कठुआ जिला एवं सत्र न्यायालय में क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी बनाए गए 7 लोगाें की पेशी आज होगी। सुबह दस बजे सभी आरोपियों को कोर्ट में लाया जाएगा। दूसरी तरफ नाबालिग आरोपी की पेशी 24 अप्रैल को तय हुई है। जिला जेल कठुआ से मामले में आरोपी बनाए गए सांझी राम, दीपक खजूरिया, सुरिंद्र वर्मा, विशाल जंगोत्रा, तिलक राज, आनंद दत्ता और परवेश कुमार को पेश किया जाएगा। वही कठुआ मामले में पीड़ित कठुआ की वकील दीपिका सिंह रजावत रविवार को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। दीपिका ने कहा, कठुआ में ऐसी लड़की के साथ विभत्सता हुई, जिसे अपनी शरीर के बारे में ज्ञान भी नहीं होगा। मासूम बच्ची के साथ बर्बरता हुई। मैं पीड़िता को न्याय दिलाकर रहूंगी। मैं ऐसी घटनाओं के लिए समाज के ठेकेदारों को जिम्मेदार मानती हूं।

पीड़िता के वकील ने कहा, मेरी बच्ची अगर बाहर जाती है तो मुझे डर लगता है कि कौन उसे किस नजरिए से देखेगा। समाज को सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेने पर संतोष जताया। दीपिका ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने रविवार को कहा, मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित भी रहूंगी या नहीं। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरे सम्मान को तार-तार किया जा सकता है, मेरी हत्या की जा सकती है।

दीपिका ने कहा, शनिवार को धमकी दी गई कि मुझे छोड़ा नहीं जाएगा। मैं सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को यह बताऊंगी कि मेरी जान को खतरा है। बता दें कि कठुआ, उन्नाव और सूरत सहित देशभर से आ रही दुष्कर्म की खबरों ने देश में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली की ‘निर्भया’ के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद संभवत: पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। वहीं आज से कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता