न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की बारिश ने याद दिलाया 26 जुलाई 2005 का खौफनाक मंजर, 1,094 लोगों की गई थी जान

मुंबई पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से अस्त व्यस्त हो गई है। भारी बारिश की वजह से ऐसा लग रहा है कि मायानगरी में जिंदगी ठहर सी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jul 2019 10:07:13

मुंबई की बारिश ने याद दिलाया 26 जुलाई 2005 का खौफनाक मंजर, 1,094 लोगों की गई थी जान

मुंबई पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से अस्त व्यस्त हो गई है। भारी बारिश की वजह से ऐसा लग रहा है कि मायानगरी में जिंदगी ठहर सी गई है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में मध्य रेल लोकल ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। कल रात से ये यातायात रोक दी गयी है। सायन, कुर्ला, विद्याविहार स्टेशन पर पानी भरा हुआ है। इस कारण ट्रेन की आवाजाही बंद है। ठाणे से सीएसएमटी तक कि सेवाएं रोकी गई हैं। हार्बर लाइन पर सीएसएमटी से वाशी तक कि सेवाएं रोक दी गई है, लेकिन पश्चिम रेल की सेवाएं शुरू है। चर्चगेट से वसई तक कि सेवाएं फिलहाल शुरू है लेकिन 30 मिनिट देरी से। मुंबई के तकरीबन सभी इलाको में पानी भरा है, बाइक और गाडियां पानी में डूब चुकी है। घाटकोपर, जागृति नगर और अलसलफा इलाके में बिजली नहीं है। दादर, बांद्रा, अंधेरी, कुर्ला, मलाड, शायन किंग सर्कल इलाकों में हाल और भी बुरा है। महाराष्ट्र में एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी का एलान भी किया गया है। सीएम फडणवीस ने लोगों से अपील की कहा कि जब तक जरुरी न हो घरों से बाहर न निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल भारी बारीश की चेतावनी है। मुंबई में अभी जो हालात हैं उसने वहां रह रहे लोगों को 26 जुलाई 2005 में आई भीषण बाढ़ की याद दिला दी है। 26 जुलाई 2005 को मुंबई में सिर्फ 24 घंटे में 944 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बाढ़ की वजह से 1,094 लोगों की जान चली गई थी। भारी बारिश की वजह से पूरी मुंबई डूब गई थी।

mumbai rain,monsoon,malad kalyana east,ndrf,trains cancelled,heavy rain,water logging,news,news in hindi

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र में सिर्फ मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं। इन तीनों घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है। दीवार गिरने की घटना मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे में हुई है। मलाड ईस्ट में 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कल्याण में एक स्कूल की दीवार 2 घरों पर गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये घटनाएं आधी रात के आस-पास की हैं। पुणे में हादसा रात को करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ। फिलहाल तीनों जगह राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। इन हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वही घटनास्थलों पर NDRF की टीम पहुंच गई है और मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में पुणे में जबर्दस्त बारिश हो रही है। आज भी महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, पालघर में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिन प्रमुख इलाकों में पानी भरा है उनमें भांडूप, थाणे, दादर, सिओन, माटुंगा, परेल और वडाला, माहिम, सांताक्रूज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, दहिसर शामिल हैं। पानी भरने से इससे हर प्रकार का यातायात रुक गया है, जिससे सुबह से ही शहर भर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।

mumbai rain,monsoon,malad kalyana east,ndrf,trains cancelled,heavy rain,water logging,news,news in hindi

बता दें मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार से भारी बारिश जारी है। BMC कमिश्नर के मुताबिक बीते दो दिनों में ही 540 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा है। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे मुंबई की रफ़्तार थम सी गई है। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनें धीरे चल रही हैं और कई रद्द कर दी गईं हैं। भारी बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने अभी 5 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2 जुलाई मंगलवार को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

mumbai rain,monsoon,malad kalyana east,ndrf,trains cancelled,heavy rain,water logging,news,news in hindi

मुंबई में अगले दो घंटे में भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन पर भी ब्रेक लग गया है। रेलवे ने एहतियातन मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। सेंट्रल रेलवे ने भी कुछ छोटी और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत