न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्तीफा : अब राजनीति करेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, इस पार्टी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

100 से ज्यादा अपराध‍ियों के एनकाउंटर का र‍िकॉर्ड बना चुके महाराष्ट्र पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को अचानक से इस्तीफा दे द‍िया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jul 2019 10:05:54

इस्तीफा : अब राजनीति करेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, इस पार्टी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

100 से ज्यादा अपराध‍ियों के एनकाउंटर का र‍िकॉर्ड बना चुके महाराष्ट्र पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा (Encounter Specialist Pradeep Sharma) ने गुरुवार को अचानक से इस्तीफा दे द‍िया। कहा जा रहा है कि वो महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह है कि प्रदीप शर्मा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दे, प्रदीप शर्मा ने 1983 में महाराष्ट्र पुल‍िस सेवा ज्वॉइन की। प्रदीप शर्मा ने जब मुंबई में कदम रखा, तब अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था। दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन जैसे नामी अपराधी पुलिस की हिट लिस्ट में थे। उनके बैच में दो और धुरंधर एनकाउंटर स्पेशल‍िस्ट शाम‍िल थे ज‍िनके नाम शहीद व‍िजय सालस्कार और प्रफुल्ल भोंसले है। प्रदीप शर्मा, प्रफुल्ल भोंसले और शहीद विजय सालस्कर तीनों महाराष्ट्र पुलिस के 1983 बैच के अफसर थे। ये तीनों ही बदमाशों को ढेर करने के मामले में पूरे देश के लिए आदर्श रहे। इसी वजह से 1983 के बैच को महाराष्ट्र पुलिस का 'किलर बैच' कहा जाता है। इस बैच के अफसरों ने दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अरुण गवली जैसी खतरनाक अंडरवर्ल्ड गैंग्स के 300 से ज्यादा मेंबर्स को ढेर किया है।

1990 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड की गत‍िव‍िध‍ियों को खत्म कराने के ल‍िए कुछ पुल‍िसवालों को फ्री हैंड द‍िया था। इसके बाद कुछ ही सालों में 300 से ज्यादा गैंगस्टरों का एनकाउंटर हुआ था।

encounter specialist pradeep sharma,bjp,ticket,assembly elections,maharashtra,mumbai,news,news in hindi

वर्ष 2008 में प्रदीप शर्मा पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का आरोप लगा। उनका नाम 'लखन भैया फर्जी एनकाउंटर' में आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस से सस्पेंड कर दिया गया। 4 साल जेल में काटने के बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। इसके बाद उन्होंने वापस मुंबई पुलिस ज्‍वॉइन कर ली। मालूम हो कि ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल में रहते हुए प्रदीप शर्मा ने एक्सटॉर्शन के मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया, जिसपर मकोका के तहत मामला चल रहा है। साथ ही उन्होंने बुकी सोनु जलाना और इंटरनेशनल डी-कंपनी के बेटिंग सिंडिकेट को तोड़ा। जिसमें अभिनेता अरबाज खान सहित कई नामी कलाकारों के बेटिंग की जानकारी उभरकर सामने आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका