न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 5 लोगों की मौत, 36 घायल, मृतकों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान

दक्षिणी मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses) गिर गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Mar 2019 7:19:02

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 5 लोगों की मौत, 36 घायल, मृतकों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान

दक्षिणी मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses) गिर गया है। इस हादसे में अब तक 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत की खबर है। स्टेशन के पास गुरुवार शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 36 लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि जिस समय हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था। हादसे में मरने वालों के नाम अपूर्वा प्रभु (35 साल), रंजना तांबे (40 साल), सारिका कुलकर्णी (35 साल), जाहिद सिराज खान (32 साल) और तपेंद्र सिंह (35 साल) हैं। सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास सभी तरह से यातायात को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। बीएमसी आपदा प्रबंधन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पीड़ित परिवार 1916, 9833806409, 022-22621855, 022-22621955 पर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि, 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग (Times Of India Building) के पास सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज (Mumbai Foot Overbridge Collapses) गिरा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है। फुटओवर ब्रिज हादसे (Bridge collapse) की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। वहीं, यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है। हादसे की जगह पर वरिष्‍ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। हादसा सीएसटी रेलवे स्‍टेशन (CST Railway Station) के बाहर हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 23 लोगों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह पुल 30 साल से भी ज्यादा पुराना है। अभी भी मलवे को हटाने का काम जारी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि मलवे के अंदर अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बात की भी जांच शुरू कर दी गई है कि फुट ओवर ब्रिज आखिर गिर कैसे पड़ा।

cst,foot over bridge,mumbai,railway station,bridge collapse,mumbai cst news,mumbai cst

प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapse) हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मेरी सांत्वना उनके परिवारों के साथ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों की जल्द रिकवरी हो। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान कराने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है।'

cst,foot over bridge,mumbai,railway station,bridge collapse,mumbai cst news,mumbai cst

वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुंबई में टीओआई बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर हादसे की खबर सुनकर दुखी हूं। बीएमसी कमिश्‍नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और उन्‍हें रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर तेजी से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।'

महाराष्ट्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों के इलाज का खर्च भी राज्‍य सरकार ही वहन करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुंबई में हुए फुटओवर ब्रिज हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं। मैंने बीएमसी के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की है वो रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर तुरंत राहत और बचाव के कार्यों को सुनिश्चित करें।

रेलवे की राष्ट्रीय प्रवक्ता स्मिता वत्स ने कहा है कि जहां हादसा हुआ है वो पुल रेलवे का नहीं है। रेलवे घायलों की हरसंभव मदद कर रहा है। जिस फुटओवर ब्रिज पर हादसा हुआ है वो सीएसटी से कामा अस्पताल की ओर जाता है।

राहुल गांधी ने जताया हादसे पर दुख

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज के ढहने की घटना पर दुख जताया है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है।''

हादसे की जगह पर पहुंचे कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि अगर एक आम मुंबईकर शहर के रोजाना के चलने वाले पुलों पर सुरक्षित नहीं है तो वो कहां सुरक्षित होगा? सरकार स्मार्ट सिटी की बात करती है लेकिन वो लोगों को बेसिक सुविधाएं तक ठीक से मुहैया नहीं करा रही हैं।

बता दें कि जुलाई महीने में भी मुंबई में ज़ोरदार बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज (Bridge Collapse) का एक हिस्सा गिर गया था। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल