न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर, 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, धारावी में 5 की मौत

मुंबई के भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक हॉस्पिटल के 25 स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 10:59:55

मुंबई : भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर, 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, धारावी में 5 की मौत

मुंबई (Coronavirus in Mumbai) के भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक हॉस्पिटल के 25 स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। रविवार को 150 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था। इसमें से 11 का रिजल्ट पॉजिटिव और 139 का रिजल्ट निगेटिव आया है। इससे पहले शुक्रवार को हॉस्पिटल के 13 कर्मचारियों का रिजल्ट पॉजिटिव आया था।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या 9152 तक पहुंच गई है। अब तक 308 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं, जबकि 857 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर पहुंच चुके हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 152 मामले सामने आए, जबकि 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 2006 हो गई है। रविवार को राज्य में 224 नए मरीज मिले जबकि 22 की मौत हो गई। रविवार को मुंबई में 16, पुणे में 3, नवी मुंबई में 2 और सोलापुर में 1 मरीज की जान चली गई है। जिसके चलते राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 149 पर पहुंच गया है। राज्य में 41,109 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 37,964 की रिपोर्ट नेगेटिव और 2006 की पॉजिटिव आई है। वहीं राज्य भर में 221 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे।

धारावी में 5 की मौत

मुंबई के धारावी में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं और एक मौत रिपोर्ट की गई है। इसी के साथ धारावी में कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है।

नागपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए

रविवार को नागपुर में 17 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। शहर में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, उक्त सभी मरीज एमएलए हॉस्टल, लोणारा और टीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में क्वारेंटाइन थे। इनमें से आठ की जांच जीएमसी जबकि 6 की जांच मेयो अस्पताल में हुई। अब शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 44 तक पहुंच गई है। इनमें से 8 उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं जबकि एक की मौत हुई है। अन्य 32 मरीजों का उपचार जारी है।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस पर क्या चल रहा है? पढ़ें कोरोना के लेटेस्ट समाचार

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन