न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस साल के अंत तक JIO लॉन्च कर सकता है ब्रॉडबैंड सर्विस, 1000 रुपये में मिलेगी 100Mbps की स्पीड

रिलायंस जियो साल के अंत तक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल के अंत तक ब्रॉडबैंड सेवाएं लॉन्च कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 8:25:32

इस साल के अंत तक JIO लॉन्च कर सकता है ब्रॉडबैंड सर्विस, 1000 रुपये में मिलेगी 100Mbps की स्पीड

रिलायंस जियो साल के अंत तक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल के अंत तक ब्रॉडबैंड सेवाएं लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है की जियो की बंडल्ड ऑफरिंग में फ्री कॉल्स, ब्रॉडबैंड, जियो टीवी आदि सुविधाएं दी जाएंगी और ये सभी 1000 रुपये के अंदर मिलेगा। हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मार्केट से 20% सस्ता होगा प्लान

जियो की सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी ने कस्टमर्स से वादा किया था कि उनका ब्रॉडबैंड प्लान मार्केट में मौजूद सभी प्लान से 20% तक सस्ते होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि प्लान की कीमत 1000 रुपए से कम होगी। जियो इस सर्विस की टेस्टिंग 2016 से कर रही है।

ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में बड़ा बदलाव

अगर जियो ब्रॉडबैंड सेवाएं लेकर आता है तो टेलिकॉम क्षेत्र की ही तरह ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इस तरह के किफायती प्लान एयरटेल के उपभोक्ताओं को तोड़ने का काम भी कर सकते हैं। फिलहाल, जियो देश के कुछ भाग में ब्रॉडबैंड सेवाओं की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के दौरान 4500 रुपये में 100Mbps की स्पीड दी जा रही है।

टीवी देखने से लेकर कॉलिंग भी कर सकेंगे

अगर कस्टमर्स इस प्लान को लेते हैं तो वे फोन पर डाटा एक्सेस करने के साथ टीवी देखना, वीडियो कॉलिंग आदि सब कर सकेंगे। कुल मिलाकर ये प्लान मार्केट में जियो सिम की तरह खलबली मचा देगा।

पहले भी इस बारे में कुछ रिपोर्ट्स आई थी जिनमें कहा गया था कि कंपनी होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 1TB डाटा देगी जो कि 100mbps की स्पीड देगा। जियो ने हाल ही में कहा था कि वो fiber-to-the-home (FTTH) और Internet of Things (IoT) सर्विसेस का टेस्ट कर रही है। कंपनी का टारगेट 30 शहरों के 10 करोड़ टेलिविजन को कैप्चर करने का है।

एयरटेल ब्रॉडबैंड कवरेज को बढ़ाने की जुगत में

जहां जियो ब्रॉडबैंड लाने की तैयारी में हैं। वहीं, एयरटेल अपनी ब्रॉडबैंड कवरेज को बढ़ा रहा है। कंपनी दिल्ली में अपने दो प्लान्स 1099 और 1299 रुपये में बोनस डाटा दे रही है। 1099 रुपये के प्लान में यूजर्स को 250GB ब्रॉडबैंड डाटा प्रति महीने मिलता है। इसके साथ 1000GB बोनस डाटा दिया जा रहा है। इससे कुल डाटा 1250GB हो जाता है। इसी तरह, 1299 रुपये के प्लान में यूजर्स को 350GB डाटा के साथ 1000GB फ्री डाटा प्रति महीने मिलता है। इसके अलावा यूजर्स 100Mbps तक की स्पीड का लुफ्त उठा सकते हैं। इन दोनों प्लान्स के साथ यूजर्स को अमेजन प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत