न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

450 करोड़ का यह बंगला होगा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का आशियाना!

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की बेटी ईशा अंबानी ( Isha Ambani ) शादी के बाद आनंद पीरामल ( Anand Piramal ) के साथ 450 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 3:06:04

450 करोड़ का यह बंगला होगा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का आशियाना!

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की बेटी ईशा अंबानी ( Isha Ambani ) शादी के बाद आनंद पीरामल ( Anand Piramal ) के साथ 450 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगी। शादी 12 दिसंबर को है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने यह बंगला बेटे और होने वाली बहू को तोहफे में दिया है।

इन दोनों की शादी मुंबई में होगी, वहीं अंबानी और पीरामल परिवार शादी से ठीक पहले प्रीवेडिंग फंक्‍शन उदयपुर में करेगा। यहां स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ कई कार्यक्रम होंगे। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मुंबई के वर्ली स्थित इस बिल्डिंग की नीलामी 2012 में हुई थी और पीरामलों ने इस उस समय 450 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था। ऐसे में खबर है कि स्‍वाती और अजय पीरामल इस इमारत को आनंद और ईशा को शादी के तोहफे के रूप में देने जा रहे हैं। बीएमसी ने इसी साल सितंबर में इस प्रॉपर्टी को सारी क्‍लीयरेंस दे दी है और अब पीरामलों को इस बिल्डिंग पर कब्‍जा करने का अधिकार दे दिया है।

mukesh ambani,isha ambani,anand piramal,bungalow,mumbai,isha ambani marriage

क्‍या है इस 'गुलाटी' बिल्डिंग की खासीयत

वर्ली स्थित यह इमारत लगभग 50,000 स्‍क्‍वेयर फीट में फैली हुई है। इस पांच मंजिला बंगले से समुद्र नजर आता है। आनंद के पिता अजय पीरामल ने 2012 में इसे हिंदुस्तान यूनीलीवर से खरीदा था। बताया जाता है कि इसे खरीदने की दौड़ में अनिल अंबानी और गौतम अडानी भी थे। अनिल अंबानी ने 350 करोड़ तो गौतम अडानी ने 400 करोड़ रुपए की बोली लगा दी थी। इस इमारत के बेसमेंट में एक लॉन और मल्‍टीपरपज कमरा है। इस घर के अन्‍य फ्लोरस पर डाइनिंग हॉल, बेडरूम, सर्कुलर स्‍टडी और कई अन्‍य कमरे हैं। यहां सर्वेंट क्‍वार्टर भी है। जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को इस घर में एक पूजा की जाएगी और शादी के बाद आनंद और ईशा इसी घर में शिफ्ट होंगे। घर के इंटीरियर पर इस समय काम चल रहा है।

mukesh ambani,isha ambani,anand piramal,bungalow,mumbai,isha ambani marriage

आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों के परिवार एक-दूसरे को चार दशकों से जानते हैं। कहा जा रहा है कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में शादी का प्रस्ताव दिया था। वह देश की शीर्ष रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं।

mukesh ambani,isha ambani,anand piramal,bungalow,mumbai,isha ambani marriage

ईशा के पिता मुकेश अंबानी का बंगला एंटीलिया 4 लाख स्कवायर फीट में फैला है। 27 मंजिल के इस बंगले में मुकेश अंबानी का परिवार रहता है। बंगले की देखरेख के लिए 600 कर्मचारियों का स्टाफ है। लंदन के बकिंघम पैलेस के बाद एंटीलिया दुनिया की दूसरी सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत