न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के दुनियाभर में 6,67,000 से ज्यादा मामले, 30,800 से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में अभी तक 30,800 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। 6,67,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Mar 2020 8:39:39

कोरोना के दुनियाभर में 6,67,000 से ज्यादा मामले, 30,800 से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में अभी तक 30,800 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। 6,67,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,23,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या अमेरिका में 2000 से ज्यादा हो गई है। इटली में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, यहां पर 24 घंटे में 800 से अधिक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है। ब्रिटेन में एक दिन में 260 मौत की खबर है। यहां अब तक 1019 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। वहीं, स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर 832 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 5000 पार हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,321 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, भारत की बात करे तो शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1000 के पार चली गई है। जबकि अब तक इस वायरस से 24 लोगों की जान गई है। इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में 6, गुजरात में 4, कर्नाटक में 3, मध्य प्रदेश में 2 और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों के लिए लगे लॉकडाउन का आज 5वां दिन है। लॉकडाउन की वजह से कई जगह गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वो हजारों किलोमीटर दूर अपने-अपने गृह नगरों के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। हालांकि सरकार द्वारा उनके खाने और रहने का इंतजाम किया जा रहा है।

वहीं, ईरान से लाए गए 275 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था आज जोधपुर पहुंचा। उन्हें भारतीय सेना के वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा। ईरान से इस महीने की शुरुआत में निकाले गए 277 भारतीय पहले से ही इस केंद्र में हैं।

सिर्फ 6 दिनों में तैयार किया 2200 बेड का अस्पताल

गुजरात सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए सिर्फ 6 दिनों में 2,200 बेड का अस्पताल तैयार किया है। मुख्यमंत्री के विजय रूपाणी का कहना है कि कोरोना पीड़ित मरीजों को यहां बेहतर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस (COVID-19) से संबंधित 4 विशेष अस्पतालों की शुरुआत की गई है, जो अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में हैं। इन अस्पतालों को बनाने का फैसला सरकार ने एक सप्ताह पहले लिया था। इन अस्पतालों की मॉनिटरिंग के लिए चार उच्च अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर