न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: ट्रंप ने चीन पर लगाया आरोप, गलती का खामियाजा दुनिया भुगत रही

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस जानलेवा बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 200 का आंकड़ा पार गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Mar 2020 2:44:19

कोरोना वायरस: ट्रंप ने चीन पर लगाया आरोप, गलती का खामियाजा दुनिया भुगत रही

कोरोना वायरस से चीन में 80,967 मामले सामने आए है जिनमें 3,248 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चीन के बाद दूसरा शहर इटली जहां कोरोना के 41,035 मामले सामने आए। यहां इस वायरस से 3,405 मौतें हो चुकी है। मरने वालों का आकड़ा यहां चीन से भी ज्यादा है। इटली के बाद ईरान में 18,304 संक्रमित मामले सामने आ चुके है जिनमें 1,284 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्पेन में 19,077 संक्रमित और 831 मौत, जर्मनी में 15,320 संक्रमित और 44 मौत तथा फ्रांस में 10,995 संक्रमित तथा 372 मौत हुई।

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस जानलेवा बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 200 का आंकड़ा पार गई और कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,000 को पार कर गया। स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।कोविड-19 के नए मामलों की जानकारी देने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में बृहस्पतिवार रात तक संक्रमित मामलों की संख्या 14,299 थी और 218 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित छठा देश बन गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चीन में कई महीने पहले फैले कोरोना वायरस के बारे में उस देश द्वारा जानकारी नहीं देने के कारण पूरी दुनिया आज बड़ी कीमत चुका रही है । ट्रंप ने व्हाइट हाउस में महामारी पर संवाददाताओं से कहा कि बेहतर होता अगर हमें महीनों पहले इसके बारे में पता चल जाता। उन्होंने कहा कि यह चीन के जिस क्षेत्र में फैला था वहीं तक सीमित रह सकता था। और उन्होंने जो किया उसके लिए दुनिया निश्चित रूप से बड़ी कीमत चुका रही है।

वहीं, करीब चार करोड़ की आबादी वाले कैलिफोर्निया ने बृहस्पतिवार को अपने निवासियों से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने की कोशिश में अपने घरों में रहने का आदेश दिया। लोग केवल भोजन, हार्डवेयर सामान और दवाइयों जैसे आवश्यक सामान के लिए ही बाहर जा सकते हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य की करीब 56% आबादी अगले आठ हफ्तों में संक्रमित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका