न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: संसद में आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक, क्या होगा भारत का अगला कदम, हो सकता है फैसला

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हुए आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार (Modi Government) ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 8:48:50

पुलवामा हमला: संसद में आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक, क्या होगा भारत का अगला कदम, हो सकता है फैसला

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार (Modi Government) ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में संसद की लाइब्रेरी में ये बैठक आज सुबह 11 बजे से होगी। सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए आमंत्रण भेज दिया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों को पुलवामा में हुए हमले और सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार (Modi Government) इस हमले के बाद उठाए जाने वाले किसी भी कदम से पहले विपक्षी दलों को भी विश्वास में लेना चाहती है।

pulwama terrorist attack,all party meet,rajnath singh,narendra modi,pakistan,india,indian army,crpf,jammu kashmir

जम्‍मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान शहीद हुए हैं। शहीदों के पार्थ‍िव शरीर उनके घर पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। पार्थि‍व शरीर शुक्रवार को दिल्‍ली लाए गए थे। पीएम मोदी (PM Modi) ने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर इन जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। वायु सेना के सी-17 विमान से पार्थिव शरीर लाए गए। प्रधानमंत्री ने पुष्‍पचक्र अर्प‍ित करने के बाद सभी पा‍र्थ‍िव शरीर के आसपास पूरा एक चक्‍कर लगाया। सैन्‍य अफसरों के अलावा कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले उन्‍होंने बीजेपी के सभी मंत्र‍ियों और सांसदों को निर्देश दिया कि वह अपने अपने राज्‍यों में इन जवानों के अंतिम संस्‍कार के समय वहां पर मौजूद रहें। इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए गए। पुलवामा हमले में शहीद जवानों के शव श्रीनगर से दिल्ली लाए गए । पीएम मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्ष के कई नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत