न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों को मोदी की सौगात, अब ऐप के जरिए किराए पर मंगा सकेंगे ट्रैक्‍टर

ऐप से किसान अब ओला-उबर की तर्ज पर खेती के लिए ट्रैक्टर समेत अन्‍य उपकरण मंगा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते है इस ऐप के बारें में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Sep 2019 3:47:35

किसानों को मोदी की सौगात, अब ऐप के जरिए किराए पर मंगा सकेंगे ट्रैक्‍टर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में जारी मंदी का जिम्मेदार Ola, Uber को ठहराया। वित्त मंत्री ने कहा लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को तरजीह दे रहे हैं। वही दूसरी तरफ मोदी सरकार के कृषि मंत्रालय ने हाल ही में एक ऐसा ऐप लॉन्‍च किया है जो ओला और उबर की तरह काम कर रहा है। इस खास ऐप से किसान अब ओला-उबर की तर्ज पर खेती के लिए ट्रैक्टर समेत अन्‍य उपकरण मंगा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते है इस ऐप के बारें में...

government launches,multilingual mobile application,chc farm machinery,farmers,narendra modi,news,news in hindi

कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों के लिए 'CHC Farm Machinery' ऐप लॉन्‍च किया गया है। इस ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, नेपाली, कन्‍नड, मराठी, बंगाली समेत 12 अलग-अलग लैंग्‍वेज में मौजूद है। इस ऐप की मदद से किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर्स (CHCs) के जरिए खेती से जुड़ी मशीन मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए 35 हजार कस्टम हायरिंग सेंटर्स देशभर में बनाए जा चुके हैं, जिनकी क्षमता 25 लाख कृषि उपकरण सालाना किराये पर देने की है।

कैसे काम करती है ऐप?

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको लैंग्‍वेज सेलेक्‍ट करना होगा। इसके अगले स्‍टेप में आपको दो कैटेगरी- CHC/ सर्विस प्रोवाइडर और किसान/उपयोगकर्ता दिखेंगे। इसमें किसान/उपयोगकर्ता कैटेगरी को सेलेक्‍टर कर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा।

government launches,multilingual mobile application,chc farm machinery,farmers,narendra modi,news,news in hindi

इसके लिए किसान को नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत अन्‍य जरूरी जानकारियां देनी होगी। इसके बाद के स्‍टेप में डैशबोर्ड खुल जाएगा। इस डैशबोर्ड में 'कृषि यंत्र की बुकिंग' समेत 7 अलग-अलग कैटेगरी है। 'कृषि यंत्र की बुकिंग' की कैटेगरी को सेलेक्‍ट करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको कृषि यंत्र का चयन करना होगा। मतलब आपको बताना होगा कि खेती के लिए कौन सा उपकरण चाहिए। इसमें आपको ट्रैक्‍टर, ट्रेलर, हैप्‍पी सीड, थ्रेसर समेत 25 से ज्‍यादा उपकरण मौजूद है। इन उपकरणों में से किसी को भी सेलेक्‍ट कर सकते हैं। यहां बता दें कि ऐप में एक से अधिक उपकरण का भी चयन किया जा सकता है। इसके अलावा यह जानकारी भी देनी होगी कि उपकरण या मशीन आपको कितने दिन के लिए चाहिए। वहीं फसल, गांव समेत अन्‍य जरूरी जानकारियां भी देना अनिवार्य है। यह सभी जानकारियां देने के बाद आपको बुकिंग का बटन दिखेगा। इसे क्‍लिक करने के बाद आप बुक किए गए मशीन या उपकरण के किराए से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। यहां बता दें कि यह सुविधा खेती के इलाके से 50 किलोमीटर के भीतर कस्टम हायरिंग सेंटर्स होने की स्थिति में ही मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत