न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी कैबिनेट 2.0: अमेठी में राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी, ली मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट 2.0 में शामिल हो गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 May 2019 8:39:42

मोदी कैबिनेट 2.0: अमेठी में राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी, ली मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट 2.0 में शामिल हो गईं। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में अध्यक्ष राहुल गांधी को धूल चटाने वाली स्मृति को कैबिनेट में अहम पोर्टफोलियो दिया जा सकता है। मोदी मंत्रीमंडल में स्मृति ईरानी को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह शिक्षा मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट अमेठी इस बार के आम चुनाव में बीजेपी के पास चली गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव हार गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,120 वोटों से परास्त कर इस सीट पर भगवा परचम लहरा दिया है।

व्यकितगत जीवन

स्मृति ईरानी दिल्ली में मध्यवर्गीय परिवार में 23 मार्च 1976 को पैदा हुईं। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं। तीन भाई-बहनों में स्मृति सबसे बड़ी हैं। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए स्मृति ने दसवीं कक्षा के बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। 1998 में स्मृति ने 'मिस इंडियां' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाने की ठानी। मुंबई में शुरुआती दिनों में स्मृति ने आजीविका चलाने के लिए मैकडॉन्लड्स में भी काम किया। इसके बाद साल 2001 में उनकी शादी जुबिन ईरानी हुई।

शादी के बाद उन्हें एकता कपूर का सीरियल मिला। यही स्मृति के लिए जिंदगी का ट्रनिंग प्वाइंट रहा। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी से वह घर-गर में तुलसी नाम के किरदार से प्रचलित हो गईं। यह नाटक काफी प्रसिद्ध हुआ और स्मृति ईरानी को इस सीरियल के लिए कई अवॉर्ड मिले। इसके बाद स्मृति राजनीति में आ गईं।

पहली बार साल 2004 में कपिल सिब्बल के खिलाफ लड़ा लोकसभा चुनाव

समृति ईरानी ने साल 2003 में बीजेपी ज्वाइन किया और उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली के चांदनी चौक से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस राजनेता कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ीं। स्मृति चुवान हार गईं, लेकिन उनको कुछ समय बाद ही बीजेपी की केंद्रिय समिति की एग्जक्यूटिव मेंबर बनाया गया। 2010 में स्मृति ईरानी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की प्रसिडेंट बनाई गईं। 2011 में स्‍मृति गुजरात राज्‍यसभा के सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं। सितंबर 2011 से वे राज्‍य की कोयला और स्‍टील समिति की सदस्‍य हैं।

2014 में अमेठी में राहुल गांधी को दी चुनौती

स्मृति ईरानी को साल 2014 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ उतारा गया। हालांकि स्मृति लोकसभा चुनाव तो हार गईं लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी चुनौती दी। 2014 लोकसभा इलेक्शन में राहुल गांधी ने अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी को 1.07 लाख वोटों से हराया था। राहुल की यह जीत 2009 के मुकाबले बेहद छोटी थी। 2009 में राहुल 3.70 लाख वोटों के अंतर से जीते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत