न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक की करी जमकर पिटाई, 'जय श्रीराम' 'जय हनुमान' के नारे भी लगवाए

झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावां में एक 24 साल के मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर जमकर हमला किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 June 2019 09:47:57

झारखंड में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक की करी जमकर पिटाई, 'जय श्रीराम' 'जय हनुमान' के नारे भी लगवाए

झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावां में एक 24 साल के मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर जमकर हमला किया। पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने उसकी 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान तबरेज अंसारी के रूप में हुई है।

वारदात से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में लोग उसे डंडों से पीटते नज़र आ रहे हैं और वो रहम की भीख मांग रहा है। एक दूसरे वीडियो में भीड़ उससे 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' बोलने को कह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, तबरेज को 18 जून को पुलिस को सौंपा गया था। उससे पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। शनिवार को उससे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी की पहचान पप्पू मंडल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी पप्पू मंडल को गिरफ़्तार किया है। मृतक तबरेज़ अंसारी पुणे में वेल्डिंग का काम करता था। वो खरसावां स्थित अपने गांव में ईद मनाने आया था। कुछ दिन बाद उसकी शादी भी होने वाली थी।

जून 18 की रात, तबरेज़ अंसारी दो लोगों के साथ जमशेदपुर के लिए निकला। झारखंड के एक समाज सेवक औरंगजेब अंसारी ने दावा किया है कि तबरेज को नहीं पता था कि वे दो युवक उसे कहां ले जा रहे हैं। इस दौरान दोनों युवक मौके से फरार हो गए और भीड़ ने तबरेज को पकड़ लिया और उसको पीटना शुरू कर दिया। तबरेज को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांधकर पूरी रात पिटाई की।

हालांकि, तबरेज सभी आरोपों से इनकार करता रहा और कहा कि दो युवकों ने ऐसा किया है। उसे एक मोटरसाइकिल के पास इंतजार करने को कहा गया। उसने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता है। इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है आरोपियों को पकड़ने की तलाश जारी है। परिजनों ने उस खौफनाक मंजर का एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए मृतक से कौम पूछकर जबरन 'जय श्रीराम' और 'जय बजरंगबली' का नारा लगवाने का आरोप लगाया है।

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद कदमडीहा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर घर से बस यही आवाज आ रही है कि आखिर यह क्या हो गया। हर आंखें भीड़ के उस मंजर को याद कर कराह उठती है। ग्रामीण प्रशासन और सरकार की तरफ इंसाफ की टकटकी लगाए बैठे हैं। परिजन न्याय की फरियाद लगाते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर